×

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत बढ़ी तो चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver Rate Today : देश के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 350 रूपये तेजी आई है। जबकि चांदी की कीमत में एक बार फिर से प्रति 1 किग्रा में 300 रूपये गिरावट हुई है।

Prashant Dixit
Published on: 22 May 2022 3:27 AM GMT
Gold and Silver Rate 22 May 2022
X

Gold and Silver Rate 22 May 2022 (image-social media)

Sona Chandi Ka Bhav 22 May 2022 : आज देश में सर्राफ बाजार में सोने और चांदी की कीमत में अलग - अलग बदलाव देखने को मिले है। सफेद धातु चांदी की कीमत में जहा शादियों के सीजन में गिरावट देखने को मिलीं है, तो वही सोने के भाव में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। हमारे भारत में शादियों में उपहार में सोने और चांदी के उपहार दिए जाते हैं। जिस से बिक्री में बढ़ोतरी भी आ जाती है। अब दोनो के दाम में अलग - अलग बदलाव हुए है। जिस से सोने और चांदी खरीदने पर जेब पर अगल - अलग ही बोझ पड़ेगा। आज देश में सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं।

सोना खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

देश में कहीं भी सोने से बने आभूषण, गहनें आदि खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क लगे आभूषण पर भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की 'एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS)' करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ जगह 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव (Gold and Silver price today in India)

आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। जबकि सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार कुछ इस प्रकार है। आज कोलकाता में चांदी की कीमत 61,900 रूपये है, तो 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 51,330 रूपये में है, और 22 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 47,050 रूपये है। जब कि हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51,330 रूपये है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,050 रूपये है, जबकि चांदी की कीमत 65,900 रूपये रही है। चेन्नई में चांदी का भाव 65,900 रूपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 52,550 रूपये है, और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 48,170 रूपये है

लखनऊ में सोने की कीमत (Gold Price Today)

आज 22 मई 2022 को पीली धातु सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहा 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में 350 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। कल इस सोने की कीमत 46,700 रूपये थी, आज बढ़ोतरी के बाद कीमत 47,050 रूपये रह गई है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today)

01 ग्राम सोने का भाव - 4,705 रूपये

08 ग्राम सोने का भाव - 37,640 रूपये

10 ग्राम सोने का भाव - 47,050 रूपये

100 ग्राम सोने का भाव - 4,70,500 रूपये।

लखनऊ में चांदी की कीमत (Silver Price Today)

सोमवार 22 मई 2022 को सफ़ेद धातु चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है, जहा कल 1 किग्रा चांदी की कीमत 61,700 रूपये थीं, आज 300 रूपये की कमी के बाद कीमत 61,400 रूपये रह गई है।

आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

01 ग्राम चांदी की कीमत - 61.70 रूपये

08 ग्राम चांदी की कीमत - 491.20 रूपये

10 ग्राम चांदी की कीमत - 614 रूपये

100 ग्राम चांदी की कीमत - 6,140 रूपये

01 किग्रा चांदी की कीमत - 61,400 रूपये।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story