×

Gold Silver Rate Today: 2022 के पहले दिन सोना-चांदी में अच्छी बढ़त, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

देश के सर्राफा बाजार में नए साल के पहले दिन आज शनिवार 01 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में उछाल देखने को मिल रहा है। शनिवार को पीली धातु की कीमतों में दो दिनों की गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 1 Jan 2022 3:07 AM GMT
Gold Silver Rate Today: 2022 के पहले दिन सोना-चांदी में अच्छी बढ़त, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव
X

Gold-Silver Price 01 january 2022 : देश के सर्राफा बाजार में नए साल के पहले दिन आज शनिवार 01 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में उछाल देखने को मिल रहा है। शनिवार को पीली धातु की कीमतों में दो दिनों की गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में भी आज शनिवार को बढ़ोतरी देखने को मिली। तो, आइये जानते हैं, शनिवार 01 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई रेट लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 01 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,520 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से 200 रुपए कम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,250 रुपए है। जबकि दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी अपने कल के भाव से ऊपर जाकर व्यापार करता दिखा।

दूसरी तरफ, खरमास शुरू हुए भी एक पखवाड़ा बीत चुका है। खरमास की वजह से देश में शादियां थम गई हैं। जिसका व्यापक असर सोना-चांदी के बाजार पर देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में धातुओं की मांग में कमी आई है। दूसरी तरफ, हाल में शेयर बाजार में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से भी लगातार बड़े उतार-चढाव देखने को मिले हैं। शेयर बाजार की वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर माना है। हाल के समय में सोना और चांदी जिस स्तर पर है वह निवेश के लिए सबसे सही समय प्रतीत हो रहा है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)-

चांदी की कीमतों में बीते हफ्तों में लगातार गिरावट और मामूली बढ़त देखने को मिला है। इसी क्रम में आज शनिवार 01 जनवरी को चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार 01 जनवरी 2022 को सफेद धातु चांदी की कीमत 62,200 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह कल के भाव से 600 रुपए अधिक है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,579 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,632 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,790 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,57,900 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,869 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,952 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,690 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,86,900 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,370 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,010 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,010 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,520 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,250 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,850 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,150 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,360 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,660 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,930 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,410 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story