×

Gold Silver Rate Today : सोने की कीमत में 380 रुपए की कमी, चांदी 700 अंक टूटा, यहां देखें अपने शहर का भाव

देश के सर्राफा बाजार में बुधवार 05 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को पीली धातु की कीमतों में एक बार फिर गिरावट का दौर बरकरार है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 5 Jan 2022 2:38 AM GMT
gold rate silver price in delhi lucknow 04 march 22
X

gold rate silver price in delhi lucknow 04 march 22

Gold-Silver Price 05 january 2022: देश के सर्राफा बाजार में बुधवार 05 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को पीली धातु की कीमतों में एक बार फिर गिरावट का दौर बरकरार है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में भी बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। तो, आइये जानते हैं, बुधवार 05 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई प्राइस लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 05 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,330 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से 380 रुपए कम है।। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,050 रुपए है। यह अपने एक दिन पहले की कीमत से 350 रुपए कम है। वहीं, दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी अपने कल के भाव से कम पर देखा जा रहा है।

हाल के दिनों में सोना के भाव में बढ़त देखी जा रही थी। जबकि, चांदी की कीमतों में थोड़ा बहुत उछाल रहा। खरमास की वजह से भी धातुओं की कीमतों में कोई खास मांग बाजार में दिखाई दे नहीं रही है। आप गौर करें, तो सोने की कीमत में जितनी उछाल आती है, दो दिनों के भीतर गिरावट के बाद वह फिर वहीं बरकरार मिलता है। खरमास की वजह से देश में शादियां थम गई हैं। इसका व्यापक असर भी सोना-चांदी के बाजार पर देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ, शेयर बाजार की वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर माना है। एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है, कि निवेशकों को इस समय गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। एक्सपर्ट सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए सबसे बेहतर मान रहे हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर कमी देखी गई। बुधवार 05 जनवरी को चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा। आज सफेद धातु की कीमत 61,700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। यह कल के भाव से 700 रुपए कम है। इससे पहले मंगलवार को भी चांदी की कीमतों में 300 रुपए की कमी देखी गई थी। मतलब, दो दिनों के भीतर चांदी की कीमत में 1,000 रुपए की कमी आई है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,580 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,640 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,800 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,58,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,870 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,960 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,700 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,87,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,230 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,170 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,260 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,260 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,330 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,050 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,800 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 48,990 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 48,990 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 48,990 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,250 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,400 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,630 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,120 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story