×

Gold Silver Rate Today: सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी, सोना हुआ इतना सस्ता, जल्दी से चेक करें अपने शहर में दाम

Gold Silver Rate Today: सोना चांदी के जारी हुए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा है। निश्चित भाव के लिए अपनी नजदीकी सर्राफा बाजार से पता कर सकते हैं। सोने के भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 17 Nov 2022 3:52 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2022 5:20 AM GMT)
Gold and Silver Rate Today
X

Gold and Silver Rate Today(सोशल मीडिया)

Gold Silver Rate Today 17 November 2022: बुलियन मार्केट में 17 नवंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के नए दाम जारी कर दिये गये हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोना ने अपनी ताकत दिखाई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। हालांकि सोने में आज मामूली बढ़ोतरी हुई है,जिसके बाद यह 52 हजार के करीब पहुंच गया है। भाव स्थिर के बीच चांदी 62 हजार पर बनी हुई है। अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन काफी सही रहेगा,क्योंकि कल के बाजार के तुलना में सोना के भाव में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।

सोना चांदी का औसत भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये महंगा होकर 52520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव भी 10 रुपये बढ़कर 48160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। हालांकि गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है और कल की तरह 62000 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4816 रुपए और प्रति 10 ग्राम 48,160 रुपए है।

24 कैरट सोना 1 ग्राम 5,252 रुपए और प्रति दम ग्राम 52,520 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 49,710 रुपये (22 कैरट), 54,220 (24 कैरट)

मुंबई : 48010 (22 कैरट), 52370 (24 कैरट)

दिल्ली : 48160 (22 कैरट), 52520 (24 कैरट)

कोलकाता : 48010 (22 कैरट), 522370 (24 कैरट)

जयपुर : 48160 (22 कैरट), 52520 (24 कैरट)

लखनऊ : 48,160 (22 कैरट), 52,520 (24 कैरट)

पटना : 48,040 (22 कैरट), 52400 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 48010 (22 कैरट), 52370 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 61,700 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 62,700 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 68,500 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

MCX पर सोना चांदी के भाव

वहीं, भारतीय वायदा बाजार में भी सोना चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 17 नवंबर गुरुवार को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना का भाव 0.25 फीसदी या 131 रुपये गिरकर 52,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 999 शुद्धता वाली चांदी 0.71 फीसदी या 443 रुपये गिरकर 61,554 रुपये पर ट्रेंड कर रही है।

वैश्विक बाजार में सोना चांदी का हाल

उधर, वैश्विक बाजार में भी सोना चांदी के भाव गिरे हैं। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.93 फीसदी गिरकर 1,764.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, चांदी 1.36 फीसदी लुढ़ककर 21.31 डॉलर प्रति औंस पर चली गई है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।
  • ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।
  • सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।
Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story