×

Gold Silver Rate Today : सोना तीसरे दिन भी सस्ता, बड़े उतार-चढ़ाव के बाद चांदी की कीमतों में मामूली वृद्धि, जानें अपने शहर का भाव

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच आज लगातार तीसरे दिन देश के घरेलू बाजार में सोना सोना सस्ता हुआ। हालांकि, बीते दो दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 28 Feb 2022 3:38 AM GMT
gold silver rate today 31 march 2022 india delhi lucknow Gold rate slips below Rs 52000 mark newstrack
X

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today 2022-02-28 : देश (India Gold Silver Price) के सर्राफा बाजार (bullion market) में आज सोमवार, 28 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोने का भाव फिर नीचे जाता दिखा। वहीं, आज चांदी की कीमतों में (Chandi Ka Dam) उछाल देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली (Delhi Gold Silver Price) के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में मामूली गिरावट दिख रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश (UP Gold Silver Price) की राजधानी लखनऊ (Lucknow Gold Silver Price) में भी गिरावट का दौर देखा गया।। आइये जानते हैं सोमवार, 28 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच आज लगातार तीसरे दिन देश के घरेलू बाजार में सोना सोना सस्ता हुआ। हालांकि, बीते दो दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 28 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 50,560 रुपए है। यह अपने पिछले दिन के भाव से आज मात्र 10 रुपए नीचे है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,340 रुपए है। यह भी अपने कल के भाव से 10 रुपए नीचे जाता दिख रहा है। दूसरी ओर, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज वृद्धि देखने को मिली।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

रूस-यूक्रेन विवाद (Russia-Ukraine War) का असर भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। आज 28 फरवरी 2022 को सफेद धातु की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। आज सफेद धातु की कीमत 64,100 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत में आज 100 रुपए की बढ़ोतरी दिखाई दी। बता दें कि रविवार को चांदी के प्रति किलोग्राम भाव में 6000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (goodreturns वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,644 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,152 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,440 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,64,400 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (goodreturns वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,171 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,368 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,710 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,17,100 रुपए

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story