×

Gold Silver Rate Today: सोने में मामूली बदलाव, चांदी में नरमी, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Rate Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,870 रुपये का हो गया है। चांदी के औसत दाम 800 रुपये घट कर अब प्रति किलो 57,400 रुपये हो गए हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 7 Aug 2022 3:45 AM GMT
Gold Silver Price
X

सोने के भाव स्थिर (फोटो: सोशल मीडिया )

Click the Play button to listen to article

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आन सोने के दाम मामूली बढ़ोतरी के साथ लगभग स्थिर हैं जबकि चांदी में नरमी आई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,550 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,870 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम 800 रुपये घट कर अब प्रति किलो 57,400 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,755 रुपये प्रति ग्राम और 47,550 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,187 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,870 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,450 रुपये (22 कैरट), 52,850 (24 कैरट)

मुंबई : 47,550 (22 कैरट), 51,870 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,700 (22 कैरट), 52,036 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,550 (22 कैरट), 51,870 (24 कैरट)

जयपुर : 47,700 (22 कैरट), 52,036 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,700 (22 कैरट), 52,036 (24 कैरट)

पटना : 47,580 (22 कैरट), 51,900 (24 कैरट)

सूरत : 47,600 (22 कैरट), 51,930 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के दाम में 800 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। आज चांदी के औसत दाम 57,400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 57,400 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,000 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story