TRENDING TAGS :
Gold Silver Rate Today : चांदी में रिकॉर्ड 4400 रुपए की गिरावट, सोना मामूली बढ़ा, जानें आपके शहर में क्या है भाव
देश के सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 14 फरवरी 2022 को भी सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बढ़त का सिलसिला जारी है। रविवार को सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था।
gold silver rate today
Gold-Silver Price 14 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 14 फरवरी 2022 को भी सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बढ़त का सिलसिला जारी है। रविवार को सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत से आगे जाता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के दाम में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आइये जानते हैं सोमवार, 14 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।
गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 14 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 51,060 रुपए है। यह अपने पिछले दिनों के भाव से महज 10 रुपए ऊपर देखा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,8100 रुपए है। यह भी अपने कल के भाव से 10 रुपए ऊपर देखा जा रहा है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
देश में शुभ लग्न की शुरुआत, मांग बढ़ने की उम्मीद
इस हफ्ते कारोबारी दिनों के पहले दिन आज भी सोने की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। रविवार को सोने की कीमतों में बड़ी बढ़त दिखाई दी थी। वहीं, आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने की मिल रही है। बीते चार दिनों के उछाल के बाद आज गिरावट देखने को मिली है। लेकिन आज चांदी की दर ने चौंकाते हुए तेजी से नीचे का रुख किया। वहीं, देश में अब शादी-ब्याह सहित शुभ लग्नों की शुरुआत हो चुकी है। बाजार को भी सकारात्मक असर की उम्मीद है। आने वाले दिनों में धातुओं की खरीद में वृद्धि की उम्मीद बाजार लगाए बैठा है।
आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)
चांदी की कीमतों में आज 14 फरवरी 2022 को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज, सोमवार को सफेद धातु की कीमत 63,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह अपने कल के भाव से 4400 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे चला गया। बता दें, कि करीब एक हफ्ते पहले भी चांदी की कीमतों में ऐसे ही बड़ी उछाल और तेज गिरावट देखने को मिली थी। हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढाव देखने को मिले हैं।
लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)
01 ग्राम सोने की कीमत- 4,690 रुपए
08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,520 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत- 46,900 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत- 4,69,000 रुपए
लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)
01 ग्राम सोने की कीमत- 5,020 रुपए
08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 40160 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत- 50200 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत- 50,2000 रुपए
देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)
-चेन्नई में आज 51440 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,150 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-मुंबई में 51,060 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,810 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-नई दिल्ली में 51060 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,810 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-कोलकाता में 51060 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,8100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-बेंगलुरु में 51060 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,810 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-हैदराबाद में 51060 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,810 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है
-केरल में 51060 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,810 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-अहमदाबाद में 50710 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,760 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
-पटना में 50710 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,760 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।
इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)
इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates) अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।