TRENDING TAGS :
GST Collection: अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ हुआ जीएसटी कलेक्शन, अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह
GST Collection: अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक 1.72 लाख करोड़ रुपये है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ हुआ जीएसटी कलेक्शन, अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह: Photo- Social Media
GST Collection: अक्टूबर माह में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रहा। जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अक्टूबर माह में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। बतादें कि अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह कलेक्शन 13 प्रतिशत अधिक है।
अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक 1.72 लाख करोड़ रुपये है। वित मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है। जीएसटी से अब तक का सबसे अधिक राजस्व अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन-
सबसे बड़ी बात यह है कि अक्टूबर महीने का जीएसटी कलेक्शन इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा 1.87 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। उसके बाद अक्टूबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन ने 1.70 लाख करोड़ रुपए बैरियर को पार किया है। बतादें कि मौजूदा वित्त वर्ष में यह 5वां मौका है जब जीएसटी कलेक्शन ने 1.60 लाख करोड़ रुपए को पार किया है। केवल दो ही ऐसे मौके आए जब यह आंकड़ा पार नहीं हो सका। मई में जीएसटी कलेक्शन 1.57 लाख करोड़ रुपए देखने को मिला था, उसके बाद अगस्त में यह कलेक्शन 1.59 लाख करोड़ रुपए देखने को मिला था।
Photo- Social Media
ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: नवंबर के पहले ही दिन महंगाई ने दिया बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ इतना महंगा
2 लाख करोड़ का छुएगा आंकड़ा-
जानकारों की मानें तो मौजूदा वित्त वर्ष के बाकी बचे महीनों में जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के जादुई आंकड़ें को भी छू लेगा। सरकार की ओर से टैक्स चोरी के नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। जिसकी वजह से कोई भी टैक्स चोरी के बारे में नहीं सोच रहा है। साथ ही जीएसटी का भुगतान करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को भी मिल रहा है, जिसकी वजह से आने वाले महीने में जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए को पार कर सकता है।