Share Market: 1380 शेयरों में गिरावट दर्ज, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों का असर

Share Market: आज हरियाणा और जम्मू- कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। जिसका असर सुबह से शेयर बाजार पर दिखाई पड़ रहा है।

Sonali kesarwani
Published on: 8 Oct 2024 5:42 AM GMT
Share Market
X

Share Market

Share Market: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावी नतीजों का असर आज यानी 8 अक्टूबर को शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज सुबह Sensex पहले करीब गिरावट के साथ लाल निशान पर पहुँच गया उसके बाद बाद अचानक BSE Sensex 400 अंक तक उछल गया। आज मंगलवार को शेयर मार्केट की ओपनिंग हुई तो सेंसेक्स लगभग 23.19 अंक यानी लगभग 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 81, 119.39 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी का कारोबार करीब 12.25 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 24, 783. 50 अंक पर खुला।

चुनावी रुझानों से बाजार ने बदली अपनी चाल

आज सुबह बाजार खुलते ही भारी उतार-चढाव देखने को मिला। अभी तक के समय के मुताबिक़ सेंसेक्स करीब 310 अंकों की बढ़त लेकर 81,360.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। NSE Nifty भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता नजर आया और सोमवार के बंद 24,795.75 की तुलना में चढ़कर 24,832.20 के स्तर पर खुला और 9.30 बजे के आस-पास ये बढ़त के साथ 24,874 पर कारोबार करने लगा।

शेयर बाजार खुलने पर 1380 शेयरों में गिरावट

आज मंगलवार को बीते छह दिनों की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। आज जैसे ही शेयर बाजार खुला 974 शेयर हरे निशान पर खुले, जबकि 1380 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपनिंग की। इस बीच 144 शेयर ऐसे रहे, जिनकी स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। Nifty पर HUL, M&M, Cipla, Shriram Finance, Trent के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। तो वहीं Tata Steel, Hindalco, Tata Motors, Power Grid Corp और JSW Steel के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इन शेयर में दिखी तेजी

आज सुबह से सबसे ज्यादा तेजी के साथ भागने वाले शेयरों की बात करें, तो सुबह 10.40 बजे तक लार्जकैप कंपनियों में शामिल Adani Port Share 2.49%, NTPC Share 2.01%, M&M Share 2%, SBI Share 1.75% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं मिडकैप कंपनियों में शामिल Paytm Share 5.49%, BHEL 3.70%, RVNL 3.53%, Mazagon Dock SHare 3.52%, Indian Hotel Share 3.21% चढ़कर ट्रेड कर रहे थे।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story