Hurun Philanthropy List 2022: शिव नाडार से कम दान देने के बाद भी रोहिणी निलेकणि बनी सबसे बड़ी दानवीर, जानिए कैसे

Hurun Philanthropy List 2022: वर्ष 2021-22 में भारतीय अमीरों ने 5,666 करोड़ रुपये दान दिये हैं। निखिल कामथ सबसे कम उम्र के परोपकार की सूची में जगह बनाई है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 21 Oct 2022 10:43 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2022 7:04 PM GMT)
Hurun Philanthropy List 2022
X

Hurun Philanthropy List 2022

Hurun Philanthropy List 2022: 21वीं सदी के पुरूष प्रधान भारत में अब महिलाएं भी पुरुष के साथ कदम ताल मिला रही हैं। देश में आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की भागेदारी न हो। यहां तक भारत की महिलाएं अब अपनी कमाई का कुछ हिस्सा परोपकार में भी लगाने से पीछे नहीं हट रही हैं, उसमें भी पुरुष के साथ कदम से कदम मिला रही हैं। दरअसल, गुरुवार को एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2022 जारी हुई है। इस सूची में भारत के सबसे बड़े दानवीरों का नाम प्रकाशित किया गया है, जिसमें कुछ महिलाओं का भी नाम शामिल है। महिलाओं में दानवीर की सूची में रोहिणी निलेकणि ने सबसे अधिक दान दिया और वह भारत की सबसे अधिक दान देने वाली महिलाओं की सूची पर पहले स्थान पर हैं। वहीं, ओवरऑल 2022 के भारत के सबसे बड़े दानवीर की बात करें तो वह शिव नाडार हैं। कुछ लोगों को पहली बार इंडिया परोपकार सूची में जगह मिली है।

नादर बने देश के सबसे बड़े दानवीर

हुरुन इंडिया ने 20 अक्टूबर, 2022 शुक्रवार को एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2022 की सूची प्रकाशित की है। इस परोपकार सूची में छह महिला उद्यमियों ने भी स्थान पाया है। वैसे तो देश में सबसे बड़े दानवीर की लिस्ट में एचसीएल (HCL) के फाउंडर शिव नाडार (Shiv Nadar) का नाम है, जबकि महिलाओं में पहले स्थान पर रोहिणी निलेकणि रही हैं और उन्होंने साल 2022 में 120 करोड़ रुपये का दान किया है। वहीं, Shiv Nadar ने 1,161 करोड़ रुपये का दान दिया है, जोकि हर दिन 3 करोड रुपए होता है।

इन महिलाओं ने भी दिया दान

हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2022 के मुताबिक, लीना गांधी तिवारी ने 21 करोड़ रुपए दान दिए और वह महिलाओं की परोपकार सूची पर दूसरे स्थान पर हैं। अनु आण ने 20 करोड़, मंजू डी गुप्ता और रेणू मुंजाल ने 16-16 करोड़ रुपये और किरन मजूमदार शॉ ने 7 करोड़ रुपये दान दिये हैं।

कामथ बने सबसे कम उम्र के दानवीर

भारत के उद्योगपतियों ने वर्ष 2021-22 के बीच 5,666 करोड़ रुपए दान दिये हैं,जबकि 15 उद्योगपतियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक दान दिया है। वहीं, भारत में सबसे कम उम्र में परोपकार करने तमगा निखिल कामथ (36) को मिला है। कामथ ने इस दौरान 100 करोड़ रुपये का दान दिया है, जो 300 फीसदी ज्यादा है।

अजीज प्रेमजी की गिरी रैंकिंग

हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुतबाकि, विप्रो के मुखिया अजीज प्रेमजी दानवीर की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 484 करोड़ रुपये दान दिया है। आपको बता दें कि अजीम प्रेमजी लगातार दो साल दानवीरों की सूची पर पहले स्थान पर थे। रिलायंस कंपनी के मुखिया मकेश अंबानी ने 411 करोड़ रुपये दान में दिए और तीसरे स्थान पर हैं।

अडानी को मिला यह स्थान

भारत के सबसे बड़े अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने 2022 में 190 करोड़ रुपये दान दिये हैं। इसी के साथ वह दानवीर के मामलें सावतें स्थान पर हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने 242 करोड़ रुपये दान में दिए है और वह चौथे स्था पर हैं। वहीं, माइंडट्री के सुब्रतो बागची और एन एस पार्थसारथी ने 213-213 करोड़ रुपये दान देकर पांचवा स्थान हासिल किया है। बागची व पार्थसारथी पहली बार दानवीर की सूची में शामिल हुए हैं।

पहली बार मिली जगह

एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2022 की सूची में कई लोगों पहली बार शामिल हुए हैं। इसमें सुब्रतो बागचीस, एनएस पार्थसारथी, अजित इसाक, राकेश गंगवार, गिरधारी लाल बावरी, राजेंद्र अग्रवाल, बनवारी लाल बावरी,निंदल स्टील के नवीन जिंदल, हैपिएस्ट माइंड के अशोक सूता और हैवेल्स इंडिया के अनिल राय गुप्ता शामिल हैं।

जानिए कौन है रोहिणी निलेकणि

रोहिणी निलेकणि का एक लेखिका और परोपकारी हैं। वह इंफोसिस की संस्थापक रही हैं। वर्तमान में वह अर्घ्यम फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो एक गैर-लाभकारी संस्था (एनजीओ) हैं। इसके अलावा अक्षरा फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज और एलफिंस्टन कॉलेज से शिक्षा हासिल की है। उनके पति का नाम नंदन निलेकणि है,जोकि दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। रोहिणी का जन्म 1960 में हुआ था। वह 62 वर्ष की हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story