layoff 2023: भारत के पहले यूनिकॉर्न की बड़ी संख्या में कर्मियों की छंटनी, एक रिपोर्ट से खुलासा

layoff 2023: इनमोबी ने जो 50 70 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, वे कंपनी के कंटेंट प्रदान करने वाले वर्टिकल ग्लांस से हैं। इसके अलावा Spotify Technology भी इस सप्ताह छंटनी शुरू करने जा रहा है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Updated on: 23 Jan 2023 8:42 AM GMT
layoff 2023
X

layoff 2023 (सोशल मीडिया) 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Layoff 2023 : वैश्विक जगत में फैली आर्थिक अनिश्चिचताओं के असर से भारतीय कंपनियों के कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इस प्रभाव में बचने के लिए कई कंपनियां अपने कर्मियों की संख्या में कटौती करने में लगी हुई हैं। इस कड़ी में भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनियां भी शामिल हो गई है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का पहला यूनिकॉर्न इनमोबी ने अपने कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

मौजूदा समय के पास इतने हैं कर्मचारी

रिपोर्ट से आई जानकारी के मुताबिक, इनमोबी ने 50-70 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है। सूत्रों के मुताबिक, इननमोबी ने जो 50 70 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, वे कंपनी के कंटेंट प्रदान करने वाले वर्टिकल ग्लांस से हैं। आपको बता दें कि भारत के पहले यूनिकॉर्न इनमोबी में सॉफ्टबैंक का पैसा लगा हुआ है। कंपनी के पास मौजूदा समय में 2,600 कर्मचारियों का कार्यबल है।

कंपनी का जबाव

यूनिकॉर्न इनमोबी का हेडऑफिस बेंगलुरु में है। एक ईमेल में कंपनी ने दावों का जवाब देते हुए कहा, इनमोबी/ग्लांस बाजार में सक्रिय रूप से हमारी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए प्रतिभा को काम पर रख रहा है। हम वार्षिक आधार पर अपनी मौजूदा प्रतिभा के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी करते हैं और बनाते हैं। इसके आधार पर निर्णय हुआ है। यह हमारे लिए सामान्य व्यवसाय है और हमारी वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

Spotify Technology भी करेगा छंटनी

वहीं, एक और बड़ी टेक कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने का ऐलान किया है। Spotify Technology लागत में कटौती के प्रयास में छंटनी की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस हफ्ते की शुरुआत में छंटनी की घोषणा कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर- अक्टूबर, 2022 के बीच Gimlet Media और Podcast पॉडकास्ट स्टूडियो के पॉडकास्ट संपादकीय कर्मचारियों से 38 लोगों नौकरी से निकाल चुकी है। एक बार फिर कंपनी कर्मियों को छंटनी की योजना बना रही है। हालांकि इस बार कितने कर्मचारियों की छंटनी होगी, इसकी संख्या निर्धारित नहीं हुई है।

इससे पहले पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में Swiggy, Chargebee, BYJU'S, OYO, Cars24, Ola, और कई अन्य दिग्गजों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story