×

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत को तगड़ा झटका, तो पाकिस्तान को मिली राहत, जानें स्थिति

Forex Reserves: 21 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.16 अरब डॉलर की गिरावट आई है। उधर, पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में इस दौरान इजाफा हुआ है।

Viren Singh
Published on: 29 April 2023 9:58 AM GMT
Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत को तगड़ा झटका, तो पाकिस्तान को मिली राहत, जानें स्थिति
X
 Forex Reserves (सोशल मीडिया)

Forex Reserves: भारत को विदेशी मुद्रा भंडार के मामले पर फिर से झटका मिला है। लगातार दो हफ्ते तेजी पर रहने के बाद 21 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। जबकि इसके उल्ट माली हालत से जूझ रहे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्च पर राहत मिली है। इससे पहले समाप्त हुए सप्ताह में पड़ोसी मुल्क के विदेशी मुद्रा भंडार में तपत लगी थी, जबकि भारत को इस मामले में राहत मिली थी।

21 अप्रैल को इतना कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक के मुताबिक, 21 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार यानी foreign exchange reserves में 2.16 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम होकर 584.248 अरब डॉलर पर आ गया है। जो कि इससे पहले 14 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में यह 586.41 अरब डॉलर पर था। इस दौरान इसमें 1.65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। उससे पहले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 6.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। अब तक भारत का सर्वकालिक उच्च स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर रिकॉर्ड किया गया है, जो कि दो साल पहले 21 अक्टूबर 2021 में था।

विदेशी मुद्रा आस्तियां में गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के अलावा समाप्त हुए सप्ताह में भारत का फॉरेन करेंसी असेट भी गिरा है। 21 अप्रैल, 2023 को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी असेट 2.146 अरब डॉलर घट कर 514.489 अरब डॉलर रह गया है। पता होना चाहिए कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां जिनका फॉरेन करेंसी असेट (FCA) कहा जाता है, वह एक अभिन्न हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले FCA में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व घटा

इसके अलावा समाप्त हुए सप्ताह में भारत का सोना भंडार का मूल्य भी कम हुआ है। 21 अप्रैल को देश के सोने के भंडार के मूल्य में 2.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। इसके बाद यह 46.151 अरब डॉलर पर आ गया है।

SDR में वृद्धि

हालांकि इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (SDR) से देश को राहत मिली है। 21 अप्रैल, 2023 को एसडीआर में 1.9 करोड़ डॉलर का इजाफा होकर यह 18.431 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखी देश की मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर कम होकर 5.176 अरब डॉलर रह गया है।

पाकिस्तान का इतना बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

एक ओर भारत जैसे तेजी से अर्थव्यवस्था में बढ़ रहे देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई है तो वहीं दूसरी कंगाल स्थित में पड़ी अर्थव्यवस्था पाकिस्तान जैसे देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में 30.3 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे पहले 14 अप्रैल भी विदेशी मुद्रा भंडार में 39.42 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ था। इससे पहले लगातार तीन सप्ताह पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरा था।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story