×

Delhi Trade Fair: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आज से मिलने लगा जनता को प्रवेश, लुफ्त उठाने के लिए इन स्थानों से खरीद सकते टिकट

Delhi Trade Fair: भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) ने बताया कि इस बार मेले में 30-35 हजार लोगों को प्रवेश देने की योजना है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 19 Nov 2022 9:38 AM GMT
IITF-2022
X

IITF-2022 (सोशल मीडिया) 

Delhi Traders Fair : अगर आप राजधानी दिल्ली में हैं या फिर कुछ दिनों में दिल्ली जाने वाले हैं तो वहां आयोजित हो रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला- 2022 (IITF-2022) का जरूर लुत्फ़ लेने जाएं। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला की शुरुआत हो चुकी है। मेले को 19 नवंबर, शनिवार (आज) से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि मेले में लगने वाले देश विदेश की प्रदर्शनियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होती हैं। अगर आप भी IITF-2022 को लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो दिल्ली के इन स्थानों से मेले का टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

देखने को मिलेगी में हथकरघा और लोक संस्कृति की झलक

वैसे तो हर साल प्रगति मैदान में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार का यह मेला कुछ खास है। इस बार के मेले में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलेगी। मेले में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पवेलियन में हथकरघा और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मेला का मनोरंजन लेने के साथ लोग खरीदारी भी करते हैं। वहीं, इस मेले में देश भर से छोटे-बड़े से लेकर कई व्यापारी और कारोबारी जुड़ते हैं।

यह है इस बार मेला की थीम

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2022 का उद्घाटन बीते 14 नवंबर को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। इस बार इसका विषय निवेश का अमृतकाल है और थीम 'वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल' है। मेला का आयोजन 73 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है,जोकि इस मेले का अब तक सबसे बड़ा क्षेत्र आयोजन है।

इन जगहों पर मिलेगा का टिकट

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) ने मेले की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 30-35 हजार लोगों को प्रवेश देने की योजना है। इसलिए टिकट की बिक्री मेला स्थान पर न होकर अगल व्यवस्था की गई है। लोग मेला का टिकट दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेगा, क्योंकि प्रगति मैदान इसी मेट्रो स्टेशन के पास है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को पहले प्रगति मैदान के नाम से जाना जाता था। दिल्ली भर 67 मेट्रो स्टेशनों पर इस बार मेले के टिकट की बिक्री की जा रही है।

10 बजे से मिलेगा प्रवेश

मेले में प्रवेश करने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 7.30 के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, इस मेला का आखिरी दिन 27 नवंबर है। इस दिन लोगों को सुबह 10 बजे लेकर शाम 4.30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story