×

रिकॉर्ड ऊंची दर पर रूसी सनफ्लॉवर आयल खरीद रहा भारत, इतने टन तेल खरीदने का किया अनुबंध

भारत ने रूस से रिकॉर्ड ऊंची कीमत पर 45,000 टन सूरजमुखी तेल खरीदने का अनुबंध किया है। जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अप्रैल शिपमेंट के लिए 12,000 टन रूसी सूरजमुखी तेल का अनुबंध किया है।

Neel Mani Lal
Report Neel Mani LalPublished By Deepak Kumar
Published on: 29 March 2022 10:24 AM GMT
sunflower oil
X

sunflower oil। (Social Media)

Sunflower Oil: भारत ने रूस से रिकॉर्ड ऊंची कीमत पर 45,000 टन सूरजमुखी तेल खरीदने का अनुबंध किया है, क्योंकि स्थानीय बाजार में खाद्य तेल की कीमते यूक्रेन से आपूर्ति बंद होने के बाद बढ़ी हैं। रूस से सूरजमुखी तेल (sunflower oil) दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल आयातक देश भारत में कमी दूर करने में मदद कर सकता है। इंडोनेशिया (Indonesia) द्वारा पाम तेल की आपूर्ति को प्रतिबंधित किये जाने और दक्षिण अमेरिका (South America) में सोयाबीन की फसल घटने के कारण वनस्पति तेलों की उपलब्धता कम हो गई है।

अप्रैल शिपमेंट के लिए 12,000 टन रूसी सूरजमुखी तेल का किया अनुबंध

रायटर की खबर के अनुसार जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Gemini Edibles And Fats India Private Limited) ने अप्रैल शिपमेंट के लिए 12,000 टन रूसी सूरजमुखी तेल का अनुबंध किया है। डीलरों ने कहा कि रिफाइनर ने अप्रैल शिपमेंट के लिए भारत में लागत, बीमा और माल ढुलाई (सीआईएफ) सहित 2,150 डॉलर प्रति टन की रिकॉर्ड कीमत पर कच्चा सूरजमुखी तेल खरीदा, जबकि रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine War) पर आक्रमण करने से पहले ये कीमत 1,630 डॉलर की थी। यूक्रेन संघर्ष से पहले सूरजमुखी का तेल प्रतिद्वंद्वी पाम तेल और सोया तेल से सस्ता था, लेकिन जैसे ही यूक्रेन से आपूर्ति बंद हो गई, खरीदारों को भारी प्रीमियम का भुगतान करना पड़ा।

काला सागर विश्व के कुल तेल उत्पादन का 60 फीसदी और निर्यात का 76 फीसदी हिस्सा है। भारतीय खरीदार लगभग एक महीने से रूसी सूरजमुखी तेल (sunflower oil) की खरीद नहीं कर रहे थे, लेकिन अब वे ऑर्डर दे रहे हैं क्योंकि बैंक आयात के लिए ऋण पत्र (एलसी) खोल रहे हैं। भारतीय खरीदार डॉलर (Indian buyer dollar) में भुगतान कर रहे हैं। भारतीय बीमा कंपनियां रूस से सनऑयल (Sun Oil) लाने वाले जहाजों को कवर प्रदान कर रही हैं। यूक्रेन से भारत के लिए 300,000 टन से अधिक सूरजमुखी तेल (sunflower oil) का शिपमेंट रुका हुआ है क्योंकि यूक्रेनी बंदरगाहों पर लोडिंग निलंबित है। भारत मुख्य रूप से रूस और यूक्रेन से सनफ्लावर ऑयल का आयात करता है। यह इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात करता है, जबकि सोया तेल का बड़ा हिस्सा अर्जेंटीना और ब्राजील से आयात होता है।

भारत लगभग 200,000 टन सूरजमुखी तेल की खपत

भारत लगभग 200,000 टन सूरजमुखी तेल की खपत करता है, लेकिन वर्तमान में रिफाइनर लगभग 80,000 टन ही आयात कर सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ता सोया तेल, रेपसीड तेल और मूंगफली के तेल इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं क्योंकि सूरजमुखी तेल की आपूर्ति सीमित है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story