Indian Brand: इन बड़े ब्रांडों का हर वक्त करतें हैं उपयोग, फिर भी पूरे नाम से नहीं वाकिफ, जानिए पूरी डिटेल

List of Full Forms Famous Companies: इन कंपनियों को हर दिन अपने आस पास हमेशा देखते रहते हैं। इनमें कुछ कंपनियों तो ऐसी हैं, जिनके एप का उपयोग तो हम अपने फोन तक में करते हैं। उसके बाद यह नहीं जानते हैं कि आखिर इस कंपनी का पूरा नाम क्या है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 Dec 2022 7:29 AM GMT
List of Full Forms Famous Companies
X

List of Full Forms Famous Companies

List of Full Forms Famous Companies: हमारे और आपके घर में अक्सर कई कंपनियों के उत्पादों का उपयोग किया जाता है। और इन कंपनियों के कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिनका उपयोग हर दिन होता है और एक आध दिन छोड़कर बाजार दोबार इन वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। हालांकि उसके बाद भी इन कंपनियों के पूरे नाम से वाकिफ नहीं होते हैं, रैपर में जैसा कंपनी का नाम लिखा होता है, उसको पूरा नाम समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कभी कभी कंपनियों के बाजार में जो नाम होते हैं, वह पूरे नहीं बल्कि शॉर्ट फॉर्म में लिखे होते हैं। लोगों को लगाता है कि यही कंपनी का पूरा नाम है।

इन कंपनियों को हर दिन अपने आस पास हमेशा देखते रहते हैं। इनमें कुछ कंपनियों तो ऐसी हैं, जिनके एप का उपयोग तो हम अपने फोन तक में करते हैं। उसके बाद यह नहीं जानते हैं कि आखिर इस कंपनी का पूरा नाम क्या है। साल 2022 खत्म होने को है और कंपनियां हर साल की तरह इस साल भी लोगों के बीच छाई रही हैं। तो आइये जानते हैं उन कंपनियों के पूरे नाम को जिनसे हर दिन हम वाकिफ होते हैं। हालांकि जानते हैं। इन कंपनियों की खास बात यह है कि यह अपने क्षेत्र की सबसे फेमस कंपनियों में से एक हैं।

ABP- NDTV

टीवी में समाचार तो हम हर दिन देखते हैं लेकिन कुछ इसमें ऐसी कंपनियां है, जिनके हम शॉर्ट फॉर्म से ही वाकिफ होते हैं और यही नाम हमेशा टीवी पर भी दिखाई देते हैं। एबीपी और एनडीटीवी देश की प्रमुख टीवी मीडिया कंपनी हैं। एबीपी का पूरा नाम आनंद बाजाज पत्रिका और एनडीटीवी का पूरा न्यू दिल्ली टेलीविजन है। हालांकि टीवी में हमेशा ABP और NDTV ही दिखाई देता है।

AMUL

Amul अमूल कंपनियों का दूध उत्तर भारत के हर शहरों में दिखाई पड़ता है। अक्सर हम लोग इस कंपनी के दूध का उपयोग करते हैं लेकिन इससे पूरे नाम से नहीं वाकिफ होते हैं। AMUL का पूरा नाम Anand Milk Union Limited है और इसकी शुरुआत गुजरात के आणंद (Anand) जिले में हुई थी। तभी इसका पहला वाक्य आणंद है।

DLF

देश में अधिकांश लोग डीएलएफ द्वारा बनाए घरों और फ्लैटों में रहते हैं। DLF देश की रियल एस्टेट की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इस कंपनी का पूरा नाम Delhi Land & Finance है। इसके मालिक चौधरी राघवेंद्र सिंह हैं और इन्होंने 1946 में इसकी शुरुआत की थी।

MDH

(अगर में सब्जी में डालने) वाले मसालों की बात हो और उसमें MDH का नाम न हो, ऐसा हो नहीं सकता। MDH भारत की सबसे बड़ी मसाला निर्माता कंपनी है। हालांकि देश में लोग इसको एमडीएच के नाम से ही जानते हैं,लेकिन इसका पूरा Mahashian Di Hatti है। इसकी स्थापना महाशय चुन्नी लाल ने 1919 में की थी।

PVR

सिनेमा देखने को असली मजा तो मूवी थियेटर में ही आता है। अगर इसमें पीवीआर सिनेमा हो तो फिर क्या ही कहने ? देश में अधिकांश लोगों को पीवीआर थियेटर में मूवी देखना पसंद करते हैं, लेकिन उसक पूरे नाम से नहीं वाकिफ होते हैं। पीवीआर का पूरा नाम Priya Village Roadshow है।

OYO

OYO रूम आपके शहर तक में देखने को मिल जाएंगे। हो सकता है कभी आपने इनके रूम का उपयोग भी किया हो। लेकिन क्या आपने की कभी OYO का पूरा नाम यह जानने की कोशिश की है। OYO का पूरा नाम On Your Own Rooms है। इसकी शुरुआत 2013 में रितेश अग्रवाल ने की।

TVS

टीवीएस कंपनी की बाइक सड़कों पर अधिकतर देखने मिल जाएंगे। हो सकता है आपके पास टीवीएस कंपनी की बाइक भी हो। बहुत लोग इस कंपनी के पूरे नाम से वाकिफ नहीं होते हैं। TVS का पूरा नाम Trichur Vengaram Sundaram है। और यह देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनियों में से एक है।

HDFC

एचडीएफ़सी का नाम तो हर किसी ने सुना होगा। बल्कि यह देश की बैंकिंग व वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। देश में बहुत ही कम लोग होंगे जो एचडीएफ़सी का पूरा नाम जानते होंगे। अगर इस बैंक का पूरा नाम नहीं जानते हैं तो जान लीजिए, HDFC का पूरा नाम Housing Development Finance Corporation है।

Paytm

भारत में हर कोई पेटीएम का उपयोग करता है। बड़ी संख्या में लोग इस कंपनी से पैसे की लेनी देनी करते हैं। लेकिन लोग इसे केवल पेटीएम के नाम से ही जानते हैं। जबकि Paytm का पूरा नाम Pay through Mobile है और यह भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी है।

Dabur

डाबर देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। अधिकतर लोगों के घरों में डाबर की वस्तुएं देखने मिल जाएंगी लेकिन लोग इसके पूरे नाम से कम ही वाकिफ होते हैं। डाबर का पूरा ना Daktar Burman है। इसके संस्थापक एस. के. बर्मन हैं।

ICICI

ICICI का पूरा नाम तो छोड़िए लोग यही नाम पूरा नहीं ले पाते हैं। देश में कई लोग ICICI बैंक की सेवा का उपयोग करते हैं। हालांकि पूरे नाम से कम ही लोग वाकिफ होते हैं। ICICI (की फ़ुल फ़ॉर्म ) Industrial Credit and Investment Corporation of India है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story