×

Indigo ने Pieter Elbers को किया CEO नियुक्त, रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को होंगे रिटायर

इंडिगो एयरलाइंस ने पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) को नया सीईओ (CEO) नियुक्त करने का फैसला किया है। इंडिगो के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता इसी साल 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।

aman
Written By aman
Published on: 18 May 2022 11:50 AM GMT (Updated on: 18 May 2022 12:30 PM GMT)
indigo airlines appoints pieter elbers as new ceo ronojoy dutta retire on september 30
X

 Pieter Elbers

Pieter Elbers Indigo New CEO : इंडिगो एयरलाइंस ने पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) को नया सीईओ (CEO) नियुक्त करने का फैसला किया है। बता दें कि, इंडिगो के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता इसी साल 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद, पीटर एल्बर्स अपना कार्यभार संभालेंगे। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Pieter Elbers को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) बनाने को मंजूरी दी है। पीटर एल्बर्स अभी KLM Royal Dutch Airlines के सीईओ हैं।

रोनोजॉय दत्ता के होंगे उत्तराधिकारी

इंडिगो ने पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) को रोनोजॉय दत्ता (Ronojoy Dutta) के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना है। बता दें कि, रोनोजॉय दत्ता को जनवरी 2019 में इंडिगो एयरलाइंस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, कि कोरोना महामारी के बेहद कठिन दौर में इंडिगो को रास्ता दिखाने के बाद रोनोजॉय दत्ता ने इसी साल 30 सितंबर को रिटायर होने का फैसला किया है।

1 अक्टूबर 2022 से संभालेंगे पद

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड बोर्ड ने पीटर एल्बर्स को सीईओ (CEO) नियुक्त करने का फैसला किया। जिसके लिए रेग्युलेटरी मंजूरी ली जाएगी। इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि कहा, कि Pieter Elbers एक अक्टूबर 2022 से या उससे पहले भी इंडिगो ज्वाइन कर सकते हैं।

इंडिगो के कर्मचारियों का भविष्य है सुरक्षित

इससे पहले, रोनोजॉय दत्ता ने इंडिगो से रिटायरमेंट के अपने फैसले पर कहा, इंडिगो पीटर एल्बर्स के बेहतर कस्टडी में है। उन्होंने कहा, इंडिगो कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित और सुनहरा है। वो कंपनी के सभी कर्मचारियों के भविष्य को लेकर आशान्वित हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story