×

Palm Oil Export: भारत के लिए राहत, इंडोनेशिया ने पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर बदला मन, बैन लिया वापस

इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद पाम ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। 23 मई से पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर लगा बैन हट जाएगा।

aman
Written By aman
Published on: 19 May 2022 11:35 AM GMT
indonesia to lift palm oil export ban from 23rd may big relief for india
X

Palm Oil 

Palm Oil Export : इंडोनेशिया की तरफ से भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, इंडोनेशिया ने गुरुवार को पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर लगे प्रतिबंध को (Ban On Export Of Palm Oil) को वापस लेने का निर्णय लिया। जिसके बाद, 23 मई 2022 से पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर लगे बैन हट जाएगा।

आपको बता दें कि, इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद देश में पाम ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। ज्ञात हो कि, इंडोनेशिया पाम ऑयल के सबसे बड़े उत्पादक देशों में से एक है। जबकि, भारत दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल, खास तौर पर पाम ऑयल और सोया तेल का सबसे बड़े आयातक देशों में से एक है।

कामगारों के हितों ले लिए बदला फैसला

इंडोनेशिया ने ये फैसला यूं ही नहीं लिया। बल्कि, पाम ऑयल सेक्टर (Palm Oil Sector) में काम करने वाले करीब 17 मिलियन अर्थात 1.70 करोड़ लोगों के हितों के मद्देनजर ये फैसला लिया है। इंडोनेशिया ने प्रतिबंध के चलते पाम ऑयल की कीमतें 14,000 रुपइया प्रति लीटर का लक्ष्य निर्धारित किया था। मगर, कीमत यहां तक नहीं पहुंची। बावजूद, प्रतिबंध को वापस लेने का फैसला लिया जा रहा है।

भारत पाम ऑयल का बड़ा खरीदार

इंडोनेशिया ने इस साल 28 अप्रैल से पाम ऑयल के निर्यात पर बैन का फैसला लिया था। इस प्रतिबंध के बाद पाम ऑयल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इंडोनेशिया जहां पाम ऑयल के सबसे बड़े उत्पादक देशों में से एक है, वहीं भारत विश्व के सबसे बड़े खाद्य तेल आयातक देशों में शामिल है। भारत खास तौर पर पाम ऑयल और सोया तेल के सबसे बड़े आयातक देशों में शामिल है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से सनफ्लावर ऑयल की आपूर्ति बाधित

इंडोनेशिया की तरफ से लिए गए इस फैसले से भारत ने राहत की सांस ली है। भारत में पहले से ही खाने के तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। इस प्रतिबंध के बाद कीमतों के और आसमान छूने की उम्मीदें थी। बता दें कि, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह के सनफ्लावर ऑयल (Sunflower Oil) की आपूर्ति बाधित से भारत पहले से परेशान था। जिसके बाद इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल बैन ने इस मुसीबत को बढ़ा दिया था।

हर महीने एक मिलियन टन खाद्य तेल का आयात

भारत हर महीने करीब एक मिलियन टन खाद्य तेल का आयात करता है। पिछले साल महंगी कीमतों के चलते 2021-22 में 1.5 मिलियन टन से घटकर 1.3 मिलियन टन आयात रह गया। फिर भी कीमतों में उछाल की वजह से 2021-22 में खाने के तेल के आयात पर 1.4 लाख करोड़ रुपए खर्च करना पड़ा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story