×

Hindenburg Research: हिंडनबर्ग का इफ़ेक्ट, जैक डोर्सी ने गंवाए 52.6 करोड़ डॉलर

Hindenburg Research: जैक डोरसी ‘ट्विटर’ के सह-संस्थापक थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि ‘ब्लॉक’ कंपनी ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया था।

Neel Mani Lal
Published on: 24 March 2023 1:28 PM GMT
Hindenburg Research: हिंडनबर्ग का इफ़ेक्ट, जैक डोर्सी ने गंवाए 52.6 करोड़ डॉलर
X
Jack Dorsey (photo: social media )

Hindenburg Research: अमेरिका के हिंडनबर्ग रिसर्च की नवीनतम रिपोर्ट के बाद ‘ब्लॉक’ के सह-संस्थापक जैक डोरसी की नेटवर्थ को बड़ा धक्का लगा है और उनकी संपत्ति में 52 करोड़ 60 लाख डालर की गिरावट आ गयी है। जैक डोरसी ‘ट्विटर’ के सह-संस्थापक थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि ‘ब्लॉक’ कंपनी ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया था। ‘ब्लॉक’ एक पेमेंट कंपनी है और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इसके शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

डोरसी की संपत्ति में 11 फीसदी की गिरावट

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद डोरसी की संपत्ति में 52.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, जो मई के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 11 फीसदी की गिरावट के बाद अब डोरसी की संपत्ति 4.4 बिलियन डॉलर है। ब्लॉक एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय पेमेंट टेक्नोलॉजी फर्म है जिसकी स्थापना 2009 में जैक डोरसी और जिम मैककेल्वे ने की थी। इसने अपना पहला प्लेटफॉर्म 2010 में लॉन्च किया था।

क्या है हिंडनबर्ग रिपोर्ट में

हिंडनबर्ग ने 23 मार्च को एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें दावा किया गया कि ‘ब्लॉक’ ने यूजर्स मेट्रिक्स को कृत्रिम रूप से बढ़ा दिया था। कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वह शॉर्ट-सेलर फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पता लगाने की योजना बना रही है।

डोरसे की अधिकांश व्यक्तिगत संपत्ति ‘ब्लॉक’ में लगी हुई है। ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स का अनुमान है कि फर्म में उनकी हिस्सेदारी 3 बिलियन डॉलर है, जबकि एलोन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी में उनकी पोजीशन 38 करोड़ 80 लाख डॉलर की है।

यह पहली बार नहीं है कि नाथन एंडरसन द्वारा चलाए जा रहे हिंडनबर्ग ने अरबपतियों को चुना है और उनको गहरा धक्का पहुंचाया है। इस फर्म ने इस साल की शुरुआत में गौतम अडानी और उनके साम्राज्य की जांच रिपोर्ट जारी की, जिससे उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई और उनकी कुल संपत्ति से दसियों अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अडानी, जो एक समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे, अब 60.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ब्लूमबर्ग के धन सूचकांक में 21वें स्थान पर हैं। हिंडनबर्ग ने सितंबर 2020 में इलेक्ट्रिक कार निर्माता निकोला कॉर्प को भी निशाना बनाया। इसके बाद निकोला के स्टॉक में गिरावट आई और एक जांच के कारण अक्टूबर में इसके संस्थापक ट्रेवर मिल्टन को धोखाधड़ी के मामले में सजा हुई।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story