×

World's Biggest Philanthropist: जमशेदजी टाटा हैं दुनिया के सबसे बड़े दानवीर, जेफ बेजोस-बिल गेट्स छूटे पीछे

World's Biggest Philanthropist: टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा को दुनिया के सबसे बड़े दानवीर के तौर पर चुना गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 24 Jun 2021 4:47 AM GMT
Worlds Biggest Philanthropist: जमशेदजी टाटा हैं दुनिया के सबसे बड़े दानवीर, जेफ बेजोस-बिल गेट्स छूटे पीछे
X

जमशेदजी टाटा (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

World's Biggest Philanthropist: भारतीय उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले और टाटा समूह (Tata Group) के संस्थापक जमशेदजी टाटा (Jamsetji Tata) दुनिया का सबसे बड़े दानवीर (Duniya Ke Sabse Bade Daanveer) के तौर पर उभरे हैं। हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन (EdelGive Foundation) ने विश्व के टॉप 50 दानवीरों की सूची तैयार की है, जिसमें जमशेदजी टाटा को बीते 100 साल में दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर (World's Biggest Donor) चुना गया है।

जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा समूह ने पिछले 100 साल में 102 अरब डॉलर यानी करीब 75 खरब 70 अरब 53 करोड़ 18 लाख रुपये का दान दिया है। दुनिया के सौ सालों के सबसे उदार दानवीरों की सूची बुधवार को जारी की गई है। हुरुन अध्यक्ष और मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हुगवेर्फ ने संवाददाताओं से कहा कि भले ही अमेरिकी और यूरोपीय लोग पिछली शताब्दी में परोपकार की सोच के लिहाज से हावी रहे हों, लेकिन भारत के टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी व्यक्ति हैं।

टॉप 5 में ये हैं शुमार

इस लिस्ट में बिल गेट्स और उनकी तलाकशुदा पत्नी मिलिंडा गेट्स दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने कुल 74.6 अरब डॉलर दान किए हैं। इसके अलावा इस सूची में तीसरे नंबर पर निवेशक वॉरेन बफे (37.4 अरब डॉलर), चौथे नंबर पर जॉर्ज सोरोस (34.8 अरब डॉलर) और जॉन डी रॉकफेलर (26.8 अरब डॉलर) पांचवें पायदान पर हैं। बता दें कि इस सूची में कमात्र दूसरे भारतीय उद्योगपति अजीम प्रेमजी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 22 अरब डॉलर की अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी है।

फाउंडेशन का कहना है कि इस लिस्ट में अल्फ्रेड नोबेल का नाम नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे लोगों के नाम हैं, जो आश्चर्यजनक नहीं हैं। बताया गया है कि बीते 100 सालों में लिस्ट में शामिल इन 50 लोगों ने कुल 832 अरब डॉलर का दान दिया। इसमें 503 अरब डॉलर संस्थागत दान और 329 अरब डॉलर निजी चंदे व्यक्तिगत दान से आया है।

जमशेदजी टाटा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दो तिहाई संपत्ति दी ट्रस्ट को

बात की जाए जमशेदजी की तो उन्होंने अपनी संपत्ति संपत्ति का दो तिहाई हिस्सा ट्रस्ट को दे दिया था, जो कि जो शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में आज भी काम कर रहा है। टाटा समूह के संस्थापक ने 1892 से ही दान देना शुरू कर दिया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story