×

Passes Away: जुबिलेंट इंडस्ट्रीज के CEO मनु आहूजा का निधन, XLRI के थे पूर्व छात्र

Manu Ahuja Passes Away: मनु आहूजा जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के साथ साल मई, 2018 में जुड़े थे। उन्होंने मैनेजेंट की डिग्री देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक एक्सएलआरआई जमशेदपुर से की थी।

Viren Singh
Published on: 10 Dec 2023 6:41 AM GMT
CEO Manu Ahuja dies
X

CEO Manu Ahuja dies (सोशल मीडिया)  

CEO Manu Ahuja Passes Away: जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ मनु आहूजा का निधन हो गया है। आहूजा का निधन 9 दिसंबर, रविवार को सुबह हुआ है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1991 में कोट्स वियेला से की थी। कई नामचीन कंपनियों में कार्य करते हुए लंबा अनुभव लेते हुए निधन से पहले जुबिलेंट इंडस्ट्रीज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सीईओ मनु आहूजा की जानकारी कंपनी ने स्टॉक मार्केट को दे दी है।

साल 2018 में हुए थे शामिल

मनु आहूजा जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के साथ साल मई, 2018 में जुड़े थे। तब बोर्ड ने उनका स्वागत करते हुए कहा था कि आहूजा व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यहां जुड़ने से पहले वे ASSA ABLOY के साथ जुड़े हुए थे। वह भारत के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉले XLRI, जमेशदपुर के छात्र रह चुके थे।

जानिए कौन हैं मनु आहूजा?

कारोबारी मनु आहूजा ने इंजीनियरिंग के साथ मैनेजेंट की भी डिग्री हालिस की थी। उन्होंने मैनेजेंट की डिग्री देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक एक्सएलआरआई जमशेदपुर से ली थी, जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, पटियाला कॉलेज की थी। आहूजा के पास भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में विविध व्यवसायों और उद्योगों में समृद्ध अनुभव था।

कंपनी ने बताया कि जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में शामिल होने से पहले आहूजा ASSA ABLOY एशिया प्रशांत के साथ दक्षिण एशिया के अध्यक्ष के रूप में सात वर्षों से अधिक समय तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने 18 देशों भारत, सार्क और आसियान का प्रबंधन किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में कोट्स वियेला से की थी। वह व्हर्लपूल और अक्ज़ो नोबेल के साथ भी नेतृत्व की स्थिति में रहे थे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story