×

70 से नीचे आई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम

कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में काफी गिरावट आई है। जिस वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट बनी हुई  है। बता दें कि तेल कंपनियां द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है।

Shreya
Published on: 20 March 2020 4:25 AM GMT
70 से नीचे आई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम
X
70 से नीचे आई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है दाम

नई दिल्ली: आज शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में काफी गिरावट आई है। जिस वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। बता दें कि तेल कंपनियां द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 69.59 रुपये की कीमत पर बिक रहा है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 63.01 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ आज देंगे इस्तीफा, फ्लोर टेस्ट से पहले ही गिर जाएगी सरकार!

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, आज रेट हुआ इतना कम

चार महानगरों में कीतनी हुईं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को कोई गिरावट नहीं हुई है। तो चलिए जानते हैं चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत कीतनी है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 63.01 रुपये हो गई है। वहीं इसके अलावा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.29 रुपये, 75.30 रुपये, 72.28 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। जबकि इन महानगरों में डीजल क्रमश: 64.62 रुपये, 65.21 रुपये, 65.71 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों की फांसी से खुश हुआ देश: इन दिग्गजों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

घर बैठे SMS के जरिए जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि तेल कंपनियां द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है। वहीं अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सुबह 6 बजे के बाद बस एक एसएमएस के जरिए कीमतों के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको 92249 92249 नंबर पर एक SMS भेजना होगा। SMS करने के लिए RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

इस प्रोसेस से आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जान सकते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें: इस महान क्रिकेटर का बड़ा कदम: कोरोना से बचने के लिए शुरू किया ये काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story