×

निर्भया के दोषियों की फांसी से खुश हुआ देश: इन दिग्गजों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सात साल बाद निर्भया के दोषियों को आखिरकार सजा मिल ही गयी। शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड में इंसाफ हुआ। तिहाड़ जेल के फांसी घर में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया।

Shivani Awasthi
Published on: 20 March 2020 3:52 AM GMT
निर्भया के दोषियों की फांसी से खुश हुआ देश: इन दिग्गजों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
X

दिल्ली: सात साल बाद निर्भया के दोषियों को आखिरकार सजा मिल ही गयी। शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड में इंसाफ हुआ। तिहाड़ जेल के फांसी घर में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। चारों दोषियों की फांसी का लंबे समय से इंतज़ार किया गया था। ऐसे में सजा के बाद आज लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई।

निर्भया की मां

फांसी के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि इस मामले में देर हुई। कोर्ट में लंबी लड़ाई चली, लेकिन देर से ही सही, आज मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियरी ने आज साबित किया कि महिलाओं के साथ अगर अत्याचार होगा, तो उसकी सजा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: निर्भया को मिला इंसाफ,तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को आज सुबह दी गई फांसी

प्रीति जिंटा ने ख़ुशी जताई:

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने पर खुशी तो जताई लेकिन उन्हें एक बात का मलाल भी है। प्रीति जिंटा ने निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा- 'फाइनली Nirbhayacase खत्म हुआ। मैं चाहती थी कि ये थोड़ा जल्दी होता लेकिन मैं खुश हूं कि हो गया। फाइनली उसे और उसके माता-पिता को शांति मिलेगी'।



ये भी पढ़ें: अटकलों पर PMO ने दी सफाई, लॉकडाउन का एलान नहीं करेंगे पीएम मोदी

गौतम गंभीर ने दी प्रतिक्रिया:

क्रिकेटर गौतम ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने लिखा 'आखिरकार फांसी. मैंने पता है हमने देर कर दी निर्भया।



सीएम केजरीवाल:

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी फांसी के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, सात साल बाद आज निर्भया के दोषियों को फाँसी हुई। आज संकल्प लेने का दिन है- कि अब दूसरी निर्भया नहीं होने देंगे। पुलिस, कोर्ट, राज्य सरकार, केंद्र सरकार - सबको संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर सिस्टम की ख़ामियों को दूर करेंगे और भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे।

शिवराज सिंह चौहान:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा 'बेटी Nirbhaya को न्याय मिल गया! मन को इस बात की शांति है कि चारों नरपिशाचों को उनके कुकृत्य की सज़ा मिली, साथ ही ऐसी निकृष्ट मानसिकता रखने वालों को भी कड़ा संदेश गया कि दरिंदों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा! अब बेटियों को उन्मुक्त वातावरण देने की ज़िम्मेदारी समाज की है!'



दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story