×

Labor Welfare Fund: केवल 25 में पाए लाखों का मुनाफा, यहां देखें पूरी जानकारी

लेबर वेलफेयर फंड (Labor welfare fund) के जरिए सैलेरी से कटने वाले मात्र 25 रूपए से कितना ज्यादा लाभ मिलता है। इस फंड के माध्यम से मातृत्व -पितृत्वम लाभ मिलता है। इसमें दो बच्चेर या तीन लड़कियां होने पर 7000 रुपये तक के फंड मिलते हैं।

Chitra Singh
Published on: 15 Jan 2021 9:11 AM GMT
Labor Welfare Fund: केवल 25 में पाए लाखों का मुनाफा, यहां देखें पूरी जानकारी
X
Labor Welfare Fund: केवल 25 में पाए लाखों का मुनाफा, यहां देखें पूरी जानकारी

नई दिल्ली: क्या आपके भी सैलरी से कटते है 25 रुपए? यदि हां, तो ये खबर आपके लिए है, जो काफी दिलचस्प है। बता दें कि सैलरी से कटने वाले 25 रुपए से आपको लाखों का फायदा मिलता है। कैसे, चलिए जानते हैं...

लेबर वेलफेयर फंड

लेबर वेलफेयर फंड (Labor welfare fund)एक ऐसा फंड है, जिसमें कर्मचारियों की सैलरी से मात्र 25 रुपये प्रति माह कटते हैं। इस कटौती से लाखों रुपये की स्कीम के फायदें लेने का मौका मिलता है। बता दें कि यह फंड राज्यव लेबर वेलफेयर बोर्ड का फंड है। इस फंड के जरिए कर्मचारी को छोटे-मोटे खर्चों से लेकर मेडिकल जैसे बड़े खर्चों तक के लिए फंड का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मिलेगा होली का तोहफा, इतनी बढ़ेगी सैलरी

लोगों को इन सुविधाओं की जानकारी नहीं

बता दें कि लेबर अफेयर्स (Labour Affairs) एक्सेपर्ट बेचु गिरि ने इस बारे में कुछ जानकारी भी साझा की है। उन्होंने बताया हैं कि प्राइवेट कर्मचारियों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार की ओर से तमाम उपाय किए गए हैं। जिसमें कई तरह की स्कीम और कई तरह के फंड शामिल हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लोगों को इन सुविधाओं की जानकारी नहीं है।

हरियाणा में लेबर वेलफेयर फंड

बेचु गिरि ने आगे जानकारी दी कि हरियाणा में लेबर वेलफेयर फंड (Labor welfare fund) के तहत प्राइवेट कर्मचारियों के 25 रुपये मासिक कटते हैं। हैरत की बात यह कि कर्मचारियों को ही इसकी जानकारी नहीं होती और न ही कंपनियां या फैक्ट्रियां कर्मचारियों को इसकी जानकारी देती हैं। उन्होंने बताया, “कई बार देखा गया है कि कुछ महीने तक वेलफेयर फंड में पैसा देने के बाद बीच में ड्रॉप कर दिया जाता है, जिसकी वजह से कर्मचारी को लाभ नहीं मिल पाता। जबकि इसके लिए बेहद कम राशि जमा की जाती है लेकिन कर्मचारियों को लाखों रुपये का लाभ मिलता है।

LWF

लेबर वेलफेयर फंड के फायदें

आपको जानकर हैरानी होगी कि लेबर वेलफेयर फंड (Labor welfare fund) के जरिए सैलेरी से कटने वाले मात्र 25 रूपए से कितना ज्यादा लाभ मिलता है। इस फंड के माध्यम से मातृत्व -पितृत्वम लाभ मिलता है। इसमें दो बच्चेर या तीन लड़कियां होने पर 7000 रुपये तक के फंड मिलते हैं। इतना ही नहीं, इस फंड में कन्या5दान स्कीम के जरिए कर्मचारी को अपनी बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपये मिलते हैं। यदि कर्मचारी की खुद की शादी हो, तो वहीं अपनी शादी के लिए भी पैसा मिलता है। इसके अलावा इस फंड के तहत बच्चोंक की उच्चइ शिक्षा के लिए धनराशि, घूमने के लिए पैसा, मुख्यडमंत्री श्रम पुरस्काडर, दाह संस्का र और मौत होने पर लाभ जैसे लाभ मिलते है।

यह भी पढ़ें: सेना दिवस पर चीन-पाक को कड़ा संदेश, आर्मी चीफ बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

किन-किन राज्यों में है ये सुविधा

जानकारी के लिए बता दें कि लेबर वेलफेयर फंड (Labor welfare fund) पूरे देश में लागू नहीं किया गया है। यह सुविधा मात्र 16 राज्यों में उपलब्ध है। इन 16 राज्यों में दिल्ली, महाराष्र्ंस, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, गुजरात, मध्यर प्रदेश, तमिलनाडू, छत्तीषसगढ़, , तेलंगाना, कर्नाटक, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल की नाम शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तयराखंड, राजस्थान, झारखंड, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ऐसे राज्य है, जहां यह फंड उपलब्ध नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story