×

Life Insurance Corporation IPO : पैन अपडेशन का आज आखिरी दिन, LIC के सस्ते शेयर के लिए जल्दी करें ये काम

केंद्र सरकार ने हाल ही में बजट में बताया था कि सरकार एलआईसी का एक बड़ा आईपीओ इस साल ला सकती है। उम्मीद है कि एलआईसी का यह आईपीओ मार्च महीने में सरकार द्वारा देश का सबसे बड़ा आईपीओ जारी किया जाएगा।

Krishna
Written By KrishnaPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 28 Feb 2022 12:27 PM GMT
LIC
X

LIC (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ (IPO) इस वर्ष मार्च में आ सकता है। आईपीओ का साइज 60 हजार से 70 हजार करोड़ रूपए का हो सकता है। इसलिए इसे देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। ऐसे में अगर आपने एलआईसी की पॉलिसी ले रखी है और आप एलआईसी का शेयर लेना चाहते हैं तो LIC में आपको अपना पैन अपडेट कराना होगा। ये काम आपको 28 फरवरी तक करना होगा यानि पैन अपडेशन का आज आखिरी दिन है। बता दें कि एलआईसी अपने पॉलिसीहोल्डर को सस्ते में शेयर देगा, लेकिन इसके लिए उन्हें आज अपने पैन को अपडेट कराना होगा।

LIC ने पॉलिसीहोल्डर के शेयर लेने पर कही ये बात

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने कहा कि आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीहोल्डर जांच कर लें कि रिकॉर्ड में दिए पैन की जानकारी सही या नहीं। अगर जानकारी में गलती है तो इसे अपडेट कर लें। LIC के शेयर में निवेश के लिए पॉलिसी का पैन से लिंक होना जरूरी है। अब तक एलआईसी की साइट पर 70 लाख से अधिक लोगों ने अपना पैन अपडेट करवाया है।

ऐसे अपडेट करें अपना पैन

- https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/ लिंक पर जाएं।

- अपनी मेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और एलआईसी पॉलिसी नंबर की जानकारी भरें।

- बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।

- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट करें।

- ओटीपी मिलने पर उसे भरें औऱ फिर सबमिट कर दें।

- फॉर्म फिल होने के बाद पंजीकरण के सफल होने का संदेश आएगा।

देश का सबसे बड़ा आईपीओ

सार्वजनिक क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी मानी जानी वाली भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ को लेकर लंबे समय से अटकलों का बाजार गर्म है। 60 हजार से 70 हजार करोड़ रूपए का आईपीओ होने के कारण इसे लेकर लोगों में खासकर छोटे निवेशकों में बेहद दिलचस्पी है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ भी बताया जा रहा है। एलआईसी ने 10 प्रतिशत शेयरों का हिस्सा अपने पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित किया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story