×

LPG Gas Cylinder Ka Dam: ग्राहक को झटका, बढ़ गया घरेलू गैस सिलेंडर का दाम, चेक करें रेट

LPG Gas Cylinder Ka Dam Kitna Hai : सितंबर के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर का नया रेट जारी किया है। आज 14.2 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये बढ़ी दी गई।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 1 Sep 2021 4:43 AM GMT
LPG Gas Cylinder Ka Rate
X

गैस सिलेंडर (Photo Newstrack)

LPG Gas Cylinder Ka Dam Kitna Hai: सितंबर महीने के पहले ही दिन आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव हुए हैं। आज ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 सितंबर को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपए महंगा हो गया है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 75 रुपए का इजाफा हुआ है। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर का दाम 884.5 रुपये हो गया है।

कितना बढ़ा गैस सिलेंडर का दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कई दिनों बाद 16 पैसे की कमी हुई तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर ने भी आम जनता की जेब का बोझ बढ़ा दिया। सितंबर के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर का नया रेट जारी किया है। आज 14.2 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये बढ़ी दी गई। इसके पहले भले ही एक अगस्त को गैस सिंलेडर के रेट में बदलाव नहीं हुआ था लेकिन बीच महीने में तेल कंपनियों ने गैस के रेट बढ़ा दिए थे।

कब कब बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

18 अगस्त को गैस सिंलेडर का रेट 25 रुपए बढ़ा और 5 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में नौ रुपये का इजाफा किया। 15 दिन में दोबारा घरेलू गैस के रेट में बढ़ोतरी होने से गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। हालांकि 18 अगस्त को गैस के दामों में हुए बदलाव के तहत राहत की बात ये रही कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 4.50 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़त की थी।


गैस सिलेंडर का दाम क्या है आज

गैस के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो ग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत बिना सब्सिडी 884.50 रुपए हो गई है। इसके पहले घरेलू गैस की कीमत 859.50 रुपये थी। वहीं 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा होने के बाद दिल्ली में 19 किलो के काॅमर्शिय गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुपये हो गई है।

बता दें कि गैस के दाम महीने की पहली तारीख को बदलते हैं, पिछले महीने भी एक जुलाई को दाम बढ़े थें लेकिन अगस्त की शुरुआत में दाम नहीं बढ़ें थे बल्कि 18 अगस्त को गैस सिलेंडर के दाम बदले थे।

Shivani

Shivani

Next Story