×

LPG Price Cut in 2023: नए साल का तोहफा, महंगाई से बड़ी राहत..घट सकती है घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत!

LPG Price Cut in 2023: नए वर्ष में महंगे रसोई गैस से लोगों को राहत मिल सकती है। सरकारी तेल कंपनियां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर सकती हैं।

aman
Written By aman
Published on: 23 Dec 2022 3:07 AM GMT (Updated on: 23 Dec 2022 3:07 AM GMT)
lpg price cuts likely in new year 2023 will get the biggest relief from inflation
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

LPG Price Cut in 2023 नए साल की शुरुआत में ही आपको महंगाई से राहत मिल सकती है। 'घर की अर्थव्यवस्था' के मोर्चे पर गृहणियों को खुशखबरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि, नए साल में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत कम हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी तेल कंपनियां नए साल में रसोई गैस के दाम कम कर सकती है। अगर, ऐसा रहा तो खाना पकाना आपके लिए और सस्ता हो जाएगा।

माना जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान जल्द हो सकता है। इन कयासों के पीछे कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें कम होने की बात कही जा रहे है। आपको बता दें, कच्चे तेल के दाम में इन दिनों भारी कमी आई है। संभवतः इसका फायदा सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Price in India) के दामों में कटौती कर उपभोक्ताओं को दे सकती है।

..पर LPG सिलेंडर सस्ता नहीं!

मौजूदा वक्त में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने पर 1053 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। इसी तरह, देश के एक अन्य महानगर कोलकाता में 1079 रुपए, देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह, बिहार की राजधानी पटना में एक एलपीजी सिलेंडर 1151 रुपए चुकाने पड़ते हैं। इसी तरह यूपी की राजधानी लखनऊ में 1090 रुपए भुगतान करना पड़ रहा है।

6 जुलाई के बाद कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

गौरतलब है कि, सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार इसी साल 6 जुलाई 2022 को एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बदलाव किया था। उसके बाद से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जबकि इस समय अवधि में कच्चे तेल की कीमतें कई बार नीचे आई। कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट हुआ। कच्चे तेल के भाव तब से 30 प्रतिशत तक घटे।

इस साल 150 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर

मौजूदा साल में सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 150 रुपए तक वृद्धि की। इसे आंकड़े की नजर से समझ सकते हैं। बीते वर्ष यानी 2021 के अक्टूबर महीने में जब क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल थी, तब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899 रुपए हुआ करती थी। जबकि, मौजूदा समय में कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। इंडियन बास्केट प्राइस (indian basket price) 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। यही कारण है कि, सरकारी तेल कंपनियों के पास घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने की पूरी वजह है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story