×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 200 रुपए अधिक हुआ महंगा,चांदी भी उछली; जानें आपने शहर के ताजा भाव

Lucknow Gold Silver Price Today 13 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने के भाव बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना 210 रुपए महंगा होकर 59,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। ऐसा ही हाल यूपी के अन्य जिलों में भी दिखाई दे रहा है।

Viren Singh
Published on: 12 July 2023 10:30 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 200 रुपए अधिक हुआ महंगा,चांदी भी उछली; जानें आपने शहर के ताजा भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today 6 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 13 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में एक बार फिर लोगों को सोना चांदी के भाव से झटका मिला है। 13 जुलाई, गुरुवार को शहर में सोने के भाव में 200 रुपये से अधिक की तेजी आई है, जिसके बाद यह 59 हजार के पार चला गया है। वहीं, शहर में चांदी भी तेजी आई है। आज चांदी 200 रुपये प्रति किलो चढ़ी है। इसके बाद यह 73 हजार रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे अगर आप आज बाजार से सोना चांदी के भाव खरीदने जा रहे हैं तो आपको अधिक पैसे खर्च करना होगा। ऐसा ही हाल यूपी के अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है।

सोना 200 रुपये महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने के भाव बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना 210 रुपए महंगा होकर 59,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये प्रति 10 उछलकर 54,800 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सोने के भाव स्थिर थे। तब 24 कैरेट सोना 59,560 रुपए और 22 कैरेट सोना 54,600 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी भी हुई महंगी

लखनऊ में सोना के साथ चांदी भी महंगी हुई है। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी 200 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 73,600 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यह बुधवार को शहर में स्थिर थी और यह 73,400 रुपये पर ट्रेंड कर रही थी।

जिले वार 2422 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

54,800 (22 कैरट)

59,770 (24 कैरट)

आगरा

54,800 (22 कैरट)

59,770 (24 कैरट)

नोएडा

54,800 (22 कैरट)

59,770 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,800 (22 कैरट)

59,770 (24 कैरट)

वाराणसी

54,800 (22 कैरट)

59,770 (24 कैरट)

मथुरा

54,800 (22 कैरट)

59,770 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से कीमती आभूषण के भाव

बुलियन मार्केट में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। वहीं, ग्राहक सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story