×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 380 रुपये और चांदी 1000 रुपये सस्ती, यहाँ जानें अपने शहर का भाव

Lucknow Gold Silver Price Today 16 June 2023: लखनऊ में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 380 रुपये गिरकर 59,820 रुपये प्रति10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 16 Jun 2023 2:27 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 380 रुपये और चांदी 1000 रुपये सस्ती, यहाँ जानें अपने शहर का भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 16 June 2023: अगर आप घर में पड़ी शादी के लिए सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहा हैं तो इससे आज ही पूरा कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो आप चूक जाएं और फिर आपको महंगे दाम पर सोना चांदी को खरीदना पड़े। लखनऊ में 16 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। शुक्रवार को शहर में सोना चांदी के भाव लोगों को तगड़ी राहत मिली है। सोना 300 रुपये से अधिक टूटा है, जबकि चांदी 1 हजार रुपये सस्ती हुई है। राहत की बात यह है कि शहर में सोना दूसरे दिन सस्ता हुआ है।

लखनऊ में सोना गिरा

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 380 रुपये गिरकर 59,820 रुपये प्रति10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 350 रुपये कम होकर 54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को भी शहर में सोना सस्ता हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 60,200 रुपये 10 ग्राम व 22 कैरेट सोना 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी जोरदार टूटी

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में सोना की तुलना में चांदी जोरदार सस्ती हुई है। शुक्रवार को चांदी 1 हजार रुपये कम हुई है। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 73,100 रुपये किलो पर आ गयी है। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में चांदी स्थिर रहते हुए 74,100 रुपए प्रतिकिलो पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

आगरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

नोएडा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

वाराणसी

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

मथुरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से भाव

बुलियन मार्केट में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के दाम की जानकारी मिलती है। यह भाव सांकेतिक कहलाते हैं, क्योंकि इसमें जीएसटी, मेकिंग चार्ज व अन्य टैक्स नहीं जोड़ा होता है। इसके अलावा लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी जान सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर इसके नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story