×

Lucknow Gold Silver Price Today: घट गए सोने के भाव, चांदी रही स्थिर, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें यहां रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 2 June 2023: लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 150 रुपए सस्ता हुआ है। जानें यूपी में किस भाव पर सोना बिक रहा है?

Viren Singh
Published on: 2 Jun 2023 7:15 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: घट गए सोने के भाव, चांदी रही स्थिर, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें यहां रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 2 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 02 June 2023: देश में शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में लोग कीमती आभूषण की खरीदारी काफी करते हैं, इस वजह से इसके दाम में तेजी बनी रहती है। लखनऊ सर्राफा बाजार में 02 जून को सोना चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं। शुक्रवार को शहर में यहां सोना के दाम में गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। लखनऊ में सोना 150 रुपये प्रति दाम सस्ता हुआ है। इससे पहले शहर मं सोना चांदी के भाव में तेजी आई थी। ऐसे अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज दाम में कुछ राहत मिलेगी।

लखनऊ में सोना का भाव

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 150 रुपए सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 60,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 150 रुपये कम हुआ है और यह 55,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 61,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 56 हजार रुपए पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

लखनऊ में जहां आज सोने के भाव गिरे हैं तो चांदी के भाव स्थिरता बनी हुई है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 72,800 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी का भाव यही था।

अन्य जिलों के 24 और 22 कैरेट सोने के दाम

कानपुर

55,850 (22 कैरट)

60,930 (24 कैरट)

आगरा

55,850 (22 कैरट)

60,930 (24 कैरट)

नोएडा

55,850 (22 कैरट)

60,930 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,850 (22 कैरट)

60,930 (24 कैरट)

वाराणसी

55,850 (22 कैरट)

60,930 (24 कैरट)

मथुरा

55,850 (22 कैरट)

60,930 (24 कैरट)

ऐसे जानिए घर बैठे सोने के भाव

बुलियन मार्केट में कीमती आभूषण के अलग अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले जारी किये जाते हैं। ये भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसके सही भाव को पता करने के लिए लोगों सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए लोगों को 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story