TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, जानें अब क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Lucknow Gold Silver Price Today 28 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपये चढ़कर 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें चांदी के रेट क्या हैं?

Viren Singh
Published on: 27 July 2023 11:30 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, जानें अब क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
X
Lucknow Gold Silver Price Today 7 June 2023: (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 28 july 2023: स्थानीय सर्राफा बाजार में 28 जुलाई को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। लखनऊ के लोगों को सोना चांदी के भाव फिर झटका मिला है। शुक्रवार को शहर में सोना-चांदी के भाव में तेजी आई है। शहर में यह दूसरा दिन है, जब सोना और चांदी के भाव में तेजी है। आज शहर में सोना 300 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव सीधे 1 हजार रुपये बढ़े हैं, जिसके बाद यह 78 हजार रुपये के पार चली गई है। ऐसे अगर कोई आज सर्राफा बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहा है तो उसको अधिक भाव खर्च करना पड़ेगा।

सोना 320 रुपए महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपये चढ़कर 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये महंगा हआ है। इसके बाद यह 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी शहर में सोने के भाव में तेजी थी। तब 24 कैरेट सोना 170 रुपये महंगा होने के बाद 60,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 150 रुपए उछलकर 55,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1000 रुपये हुई महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्वार को चांदी के भाव जोरदार तेजी आई है। चांदी 1000 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 78,400 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले कल चांदी शहर में 400 रुपये महंगी हुई थी, जिसके बाद चांदी ने 77,400 रुपये किलो पर कारोबार किया था।

अन्य शहरों मे सोने का लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,600 (22 कैरट)

60,640 (24 कैरट)

आगरा

55,600 (22 कैरट)

60,640 (24 कैरट)

नोएडा

55,600 (22 कैरट)

60,640 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,600 (22 कैरट)

60,640 (24 कैरट)

वाराणसी

55,600 (22 कैरट)

56,640 (24 कैरट)

मथुरा

55,600 (22 कैरट)

60,640 (24 कैरट)

जानिए कैसे पता करें मिस्ड कॉल से सोने के रेट

बुलियन मार्केट में गोल्ड-सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसलिए लोगों को इसके सही भाव के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

इस आधार पर भी तय होता सोना का दाम

बाजार में सोना की कीमत मांग और सप्लाई से भी तय होती हैं। अगर मांग अधिक होगी तो सोना महंगा हो। अगर मांग कम होगी तो सोना के भाव गिरेंगे। वहीं, वैश्विक आर्थिक स्थितियां भी सोने के रेट को प्रभावित करती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story