×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 310 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 700 रुपये टूटी, अब आपके शहर में क्या है आभूषण के भाव

Lucknow Gold Silver Price Today 3 August 2023: लोग चाहें तो सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh
Published on: 2 Aug 2023 11:30 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 310 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 700 रुपये टूटी, अब आपके शहर में क्या है आभूषण के भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 3 August 2023: अगर आप आज सर्राफा बाजार से सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फटाफट बना लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि आप चूक जाएं और अगले दिन आपको सोना चांदी के लिए महंगा दाम देने पड़े। स्थानीय सर्राफा बाजार में 03 अगस्त को सोना और चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। आज राहत की बात यह रही है कि सोना चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई है। सोना 300 रुपये से अधिक टूटा है तो वहीं, चांदी 700 रुपये प्रतिकिलो तक सस्ती हुई है। वहीं, सोना टूटने के बाद 60 हजार रुपये के करीब आ गया है, जो कि लोगों के लिए राहत का विषय है। इससे पहले यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव में बीते हफ्ते में तेजी देखी गई।

लखनऊ में सोना टूटा

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 310 रुपये कम होकर 60,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इससे पहले शहर में 24 कैरेट सोना 60,570 और 22 कैरेट सोना 55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी जोरदार गिरी

GoodReturns के अनुसार, राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 700 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 73,300 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी का भाव 78 हजार रुपये था।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

55,250 (22 कैरट)

60,260 (24 कैरट)

आगरा

55,250 (22 कैरट)

60,260 (24 कैरट)

नोएडा

55,250 (22 कैरट)

60,260 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,250 (22 कैरट)

60,260 (24 कैरट)

वाराणसी

55,250 (22 कैरट)

60,260 (24 कैरट)

मथुरा

55,250 (22 कैरट)

60,260 (24 कैरट)

बाजार में मिलती है अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी

बुलियन मार्केट यानी सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के दाम

लोग चाहें तो सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story