Lucknow Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी महंगी, जानें अपने शहर के 1 किलो सिल्वर के भाव

Lucknow Gold Silver Price Today: लखनऊ में गुरुवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी 500 रुपये महंगी हो गई है।

Viren Singh
Published on: 5 July 2023 11:00 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी महंगी, जानें अपने शहर के 1 किलो सिल्वर के भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today 6 July 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 06 july 2023: यदि आप सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके भाव लेटेस्ट भाव जरूर पता कर लें, क्योंकि बीते कई दिनों से कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। लखनऊ सर्राफा बाजार में 06 जुलाई को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। गुरुवार को शहर में सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सोना जहां कल महंगा होने के बाद आज स्थित है तो वहीं चांदी के भाव तेजी आई है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम चुकता करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं कि यूपी के अन्य जिलों के सोना चांदी के भाव...।

सोना का भाव

लखनऊ बुलियन मार्केट के मुताबिक, शहर में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के साथ 22 कैरेट सोने में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को तेज होने के बाद इसके भाव स्थिर हैं। आज लखनऊ में 24 कैरेट 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 54,300 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले लखनऊ में गुरुवार को भी सोने के यही रेट थे।

चांदी का भाव

लखनऊ में गुरुवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी 500 रुपये महंगी होकर 72,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसमें बुधवार को गिरावट थी और यह 71,700 रुपये प्रति किलो पर थी।

जिले वार 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

आगरा

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

नोएडा

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

वाराणसी

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

मथुरा

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

ऐसे जानें घर बैठे सोने का भाव

बुलियन मार्केट में सोना चांदी के अलग- अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसके अलावा लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इससे के लिए लोगों को अपने फोन से एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस प्रक्रिया को करते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story