×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपये अधिक हुआ महंगा, चांदी 1 हजार रुपये चढ़ी; जानें लेटेस्ट रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 9 July 2023: लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार को शहर में 24 कैरेट सोने के साथ 22 कैरेट सोने के भाव में भी जोरदार तेजी आई है। ऐसा ही हाल यूपी के न्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है।

Viren Singh
Published on: 8 July 2023 10:43 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपये अधिक  हुआ महंगा, चांदी 1 हजार रुपये चढ़ी; जानें लेटेस्ट रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

Lucknow Gold Silver Price Today 09 july 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 09 जुलाई, 2023 को सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। रविवार को लोगों को सोना चांदी के भाव से जोर का झटका लगा है। शहर आज जहां सोना 400 रुपये से अधिक महंगा हुआ तो वहीं चांदी 1 हजार रुपये चढ़ गई है। बीते हफ्ते के भाव पर नजर डालतें तो रविवार को इसमें जबरदस्त तेजी आई है। ऐसे अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। ऐसा ही हाल यूपी के अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है।

सोना महंगा

लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार को शहर में 24 कैरेट सोने के साथ 22 कैरेट सोने के भाव में भी जोरदार तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 440 रुपये महंगा होकर 59,660 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 400 रुपये तेज होकर 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शनिवार को इसके भाव में हल्की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 59,220 रुपये और 22 कैरेट सोना 54,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी जोरदार हुई मंहगी

लखनऊ में सोने की तुलना में चांदी के भाव जोरदार तेजी आई है। रविवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई और यह 73,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी के भाव में गिरावट आई थी और यह 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

अन्य जिलों में 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

आगरा

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

नोएडा

54,700(22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

वाराणसी

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

मथुरा

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

ऐसे जानें घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट्स

सर्राफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसके सही भाव की जानकारी के लिए अपने शहर के नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने फोन से एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story