×

Best Saving Schemes: महिला सम्मान बचत योजना या सुकन्या समृद्धि योजना, जानें आपके लिए कौन है बेहतर

Mahila Samman Saving Certificate vs Sukanya Samriddhi: बजट 2023 के बाद से लोगों के मन में दुविधा रही है कि महिला सम्मान बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना में कौन बेहतर है। जानें यहां...

aman
Written By aman
Published on: 9 Feb 2023 10:06 AM GMT
Saving Schemes :
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Best Saving Schemes: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने पिछले दिनों बजट भाषण के दौरान महिलाओं के लिए एक सेविंग स्कीम का ऐलान किया। जिसका नाम महिला सम्मान बचत योजना है। अपने बजट स्पीच में वित्त मंत्री ने विशेष जोर देते हुए इसे महिलाओं के लिए उपयोगी बताया।

दरअसल, देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मन रहा है। जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक स्मॉल सेविंग स्कीम की शुरुआत करने की बार कही। स्कीम का नाम 'महिला सेविंग सर्टिफिकेट' है। यह योजना दो साल की निवेश अवधि के लिए है। जिसमें निवेश राशि पर वार्षिक 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। अगर आपको महिला सम्मान बचत पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना में अंतर को समझना है तो इस खबर को विस्तार से पढ़ें।

महिला सम्मान बचत पत्र की खास बातें

- महिला सम्मान बचत पत्र (Mahila Samman Saving Certificate) दो साल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

- इस स्कीम में 2 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है।

- स्कीम में आंशिक निकासी के विकल्प भी धारक के पास मौजूद रहेंगे।

- राशि पर वार्षिक ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगा।- इस जमा पर टैक्स में छूट भी मिलेगी।

- ये सरकार की नई बचत योजना है।

- महिला सम्मान बचत पत्र योजना को महिला या लड़कियों के नाम पर लिया जा सकता है।

- ये योजना वन टाइम स्कीम है।

- यह 2023-2025 के बीच दो साल की अवधि के लिए ही उपलब्ध होगी।


सुकन्या समृद्धि योजना की खास बातें :

- सरकार बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी चला रही है।

- इस योजना में निवेश कर अभिभावक अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है।

- इस योजना के तहत सालाना 250 रुपए से निवेश किया जा सकता है। - सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर फिलहाल 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

- पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर ही 80C के तहत टैक्स में छूट मिला करता था।

- अब इसमें बदलाव हुआ है। नियम के तहत एक बेटी के बाद अगर दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं, तो उनके खाते पर भी टैक्स में छूट मिलेगी।


ऐसे खोल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना?

- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलते वक्त लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस या बैंक में देना आवश्यक होता है।

- लड़की और उसके माता-पिता का पहचान पत्र तथा एड्रेस प्रूफ भी जरूरी होता है।


दोनों योजनाओं में क्या है अंतर?

- सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान विकास पत्र में सबसे बड़ा अंतर अवधि को लेकर है।

- सुकन्या समृद्धि योजना लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है जबकि महिला सम्मान विकास पत्र वन टाइम निवेश स्कीम।

- दोनों योजनाओं के ब्याज दर में भी अंतर है।

- सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के नाम पर निवेश के लिए उम्र तय है। मगर, महिला सम्मान विकास पत्र में ऐसा कोई नियम नहीं है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story