×

Mahindra XUV700 को पहली बार दुनिया देखेगी, सामने आई डिटेल्स

Mahindra अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी Mahindra XUV700 का फर्स्ट लुक शनिवार शाम 4 बजे रिवील करेगी...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 14 Aug 2021 10:16 AM GMT
Mahindra XUV700
X

Mahindra XUV700 के शानदार फीचर (social media)

Mahindra अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी Mahindra XUV700 का फर्स्ट लुक शनिवार शाम 4 बजे रिवील करेगी। कंपनी एक-एक करके कार के अधिकतर प्रमुख फीचर्स का पहले ही खुलासा कर चुकी है, जिससे संकेत मिले हैं कि इसमें कई सेगमेंट लीडिंग फीचर्स मिलने जा रहे हैं।

वहीं इससे जुड़ी 5 बातें इसे एक स्मार्ट चॉइस बनाती हैं

  • Mahindra XUV700 में सोनी के दमदार स्पीकर्स मिलने जा रहे हैं। इसमें सेगमेंट की बाकी गाड़ियों (सफारी, हेक्टर प्लस और अल्कजार) से ज्यादा स्पीकर्स होंगे।
  • Mahindra XUV700 देश की पहली ऐसी कार होगी जो Alexa Voice AI को सपोर्ट करेगी. इस 7-सीटर कार में AdrenoX AI सिस्टम होगा जो Alexa के साथ कनेक्ट करके वॉयस कमांड देगा. इतना ही नहीं AdrenoX कार के ड्राइव मोड को भी ड्राइवर की जरूरत के हिसाब से चेंज करता है।
  • Mahindra XUV700 में Sony का स्पेशल 3D Sound System होगा, जो 360 Spatial Sound Tech पर काम करता है। इसे विशेष तौर पर Mahindra XUV700 के लिए कस्टमाइज किया गया है और ये भी कार के AdrenoX AI सिस्टम से कनेक्ट होता है। इसे विशेष तौर पर Mahindra XUV700 के लिए कस्टमाइज किया गया है और ये भी कार के AdrenoX AI सिस्टम से कनेक्ट होता है।
  • इंटीरियर की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी 700 में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। गाड़ी में बड़ी स्क्रीन दी जाएगी, जिसका एक हिस्सा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और दूसरा हिस्सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के रूप में काम करेगा। इसके अलावा आपको 360 डिग्री कैमरा, ड्राइव मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • महिंद्रा की नई एसयूवी में 12 स्पीकर्स और एक सब-वूफर दिए जाएंगे जो 13 चैनल DSP एंप्लीफायर के साथ जुड़े होंगे। इसमें मल्टिपल ऑडियो मोड्स, जैसे- Immersive 3D, Stage, Party, और Breezy भी मिलेंगे। इसका सीधा मतलब है कि महिंद्रा एक्सयूवी 700 की साउंड सिस्टम ऐसे लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें कार में लाउड म्यूजिक सुनना पसंद होगा।

एसयूवी के म्यूजिक सिस्टम में रेडियो, ब्लूटूथ और यूएसबी जैसे सभी स्टीरियो सोर्स का सपोर्ट मिलेगा। खास बात है कि इसमें स्पीड-आधिरित वॉल्यूम कंट्रोल भी दिया जाएगा

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story