×

Meta: संध्या देवनाथन होंगी मेटा इंडिया की नई हेड व उपाध्यक्ष, जनवरी में संभालेंगी कमान

Meta: 2020 संध्या देवनाथन एशिया पैसिफ़िक (APAC) बाज़ार के लिए कंपनी के गेमिंग वर्टिकल का नेतृत्व कर रहे हैं। संध्या साल 2016 में मेटा से जुड़ी हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 17 Nov 2022 8:34 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2022 9:54 AM GMT)
Meta
X

Meta (सोशल मीडिया)

Meta: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने संध्या देवनाथन को भारत में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेटा ने संध्या देवनाथन को इंडिया हेड और उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने देवनाथन को पूर्व कंद्री हेड अजीत मोहन के जाने के बाद इस पद पर नियुक्त किया है। संध्या देवनाथन मेटा इंडिया हेड और उपाध्यक्ष पद का कार्यभार अगले साल 1 जनवरी से संभालेंगे। हालांकि अभी संध्या देवनाथन मेटा की गेमिंग वर्टिकल का नेतृत्व कर रही हैं।

अजीत मोहन के स्थान पर आईं संध्या

मेटा ने संध्या देवनाथन की नई नियुक्ति की जानकारी गुरुवार को दी। इससे पहले मेटा इंडिया हेड अजीत मोहन थे। उनके जाने के बाद कंपनी ने अपना अगला इंडिया हेड और उपाध्यक्ष के रूप में संध्या देवनाथन को चुना है। कंपनी ने नियुक्ति मोहन के जाने के बाद करीब एक पखवाड़े में की है। अजीत मोहन मेटा इंडिया हेड छोड़ने के बाद उन्हें अगली पारी की शुरुआत फेसबुक की प्रतिद्धंद्धी कंपनी स्नैपचैट में की है।

इन दो प्रमुखों में भी छोड़ थी कंपनी

बीते कुछ दिन पहले फेसबुक की पैंरेट कंपनी संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने 11 हजार कर्मियों की छंटनी की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद से मेटा के भारत में दो प्रमुख व्यक्तियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा इंडिया के सार्वजनिक नीति के निदेशक राजीव अग्रवाल ने पद से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की पैंरेट कंपनी मेटा है।

मौजूदा समय मनीष चोपड़ा फेसबुक इंडिया (मेटा) पार्टनरशिप के निदेशक और प्रमुख अंतरिम आधार पर कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मौके पर मेटा के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मार्ने लेविन ने कहा कि संध्या देवनाथन को भारत में मेटा की नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे खुशी हो रही है। संध्या के पास व्यवसायों को बढ़ाने, असाधारण और समावेशी टीम बनाने, उत्पाद नवाचार चलाने और मजबूत साझेदारी बनाने का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। हम भारत में उनकी लीड मेटा की निरंतर वृद्धि को लेकर रोमांचित हैं।

2016 से जुड़ी संध्या मेटा में

2020 संध्या देवनाथन एशिया पैसिफ़िक (APAC) बाज़ार के लिए कंपनी के गेमिंग वर्टिकल का नेतृत्व कर रहे हैं। संध्या साल 2016 में मेटा से जुड़ी हैं। उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम के व्यवसायों और दक्षिण पूर्व एशिया में कंपनी की ई-कॉमर्स पहलों को बनाने काफी योगदान रहा है। 1 जनवरी, 2023 को अपनी नई भूमिका में परिवर्तन करेंगे और मेटा APAC के उपाध्यक्ष डैन नियरी को रिपोर्ट करेंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story