×

Stock Market: चुनावों में भाजपा की जीत से स्टॉक मार्केट में बाहार, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, झुमे अडानी के शेयर

Stock Market: स्टॉक मार्केट में आए तूफान से अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी दिखाई दी है। आज करोबार में बाजार में अडानी ग्रुप के शेयर टॉप गेनर्स बने हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 4 Dec 2023 6:51 AM GMT (Updated on: 4 Dec 2023 6:55 AM GMT)
Stock Market
X

Stock Market (सोशल मीडिया) 

Stock Market: चार राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के भाजपा के पक्ष में आए नजीतों का सकारात्म असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआत स्टॉक मार्केट ने रिकॉर्ड उच्च प्रदर्शन से की है। सोमवार को शुरुआत करते हुए BSE सेंसेक्स 1000 अंक ऊपर 68,483 पर पहुंच गया था, जबकि NSE निफ्टी 310 अंक चढ़कर 20,580 अंकों को टच किया, जोकि इंट्राडे में यह 20600 का ऑलटाइम हाई बनाया। सुबह 11.52 बजे सेंसेक्स और निफ्टी में सुबह की तुलना में कुछ अंकों की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह दोनों हरे निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं। अभी सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक पर तो वहीं निफ्टी 300 अंकों से ऊपर कारोबार कर रहा है।

कुछ अंकों आई गिरावट

सुबह 11.54 बजे BSE सेंसेक्स 973.90 अंक या 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 68,458 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 306.05 अंक या 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 20,573 अंकों पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले निफ्टी 1 दिसंबर के कारोबार में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था, जबकि सेंसेक्स में 15 सितंबर को पहली बार ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। दिसंबर के 2 सत्रों में ही भारतीय शेयर बाजार 2 फीसदी से अधिक उछला है। अभी पूरा दिसंबर पड़ा हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नई ऊंचाई पर

इसके अलावा आज सत्र के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी अपनी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स इंट्राडे सौदों में 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,148.90 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स इंट्राडे सौदों में 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,514.90 के अपने नए शिखर पर पहुंच गया।

अडानी के शेयर बने टॉप गेनर्स

स्टॉक मार्केट में आए तूफान से अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी दिखाई दी है। आज करोबार में बाजार में अडानी ग्रुप के शेयर टॉप गेनर्स बने हुए हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइसेज और अडानी पोर्ट्स के शेयरों हैं। एंटरप्राइसेज 5 फीसदी की तेजी पर तो पोर्ट्स 7 फीसदी की बढ़त पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 492 अंक चढ़कर 67481 पर बंद हुआ था। आज की तेजी के साथ यह पांचवां कारोबारी सत्र है, जब शेयर बाजार पर बढ़त पर खुला है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story