×

MS Dhoni: आखिर MS Dhoni को ही क्यों चुना SBI ने अपना ब्रांड एंबेसडर? बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने बताई वजह

MS Dhoni: एक संतुष्ट ग्राहक के रूप में धोनी का एसबीआई के साथ जुड़ाव उन्हें हमारे ब्रांड के लोकाचार का एक आदर्श अवतार बनाता है।

Viren Singh
Published on: 30 Oct 2023 6:59 AM GMT
MS Dhoni
X

MS Dhoni (सोशल मीडिया)

MS Dhoni: विश्व कप विजेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंहेंद्र सिंह धोनी की त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से कौन नहीं वाकिफ होगा? उनकी यही क्षमता से उन्हें भारत ही नहीं दुनिया में क्रिकेट खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग करती है। धोनी भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट अलविदा कह दिया हो, लेकिन लोगों के बीच उनकी दीवानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि देश-विदेश की हर बड़ी कंपनियों धोनी का अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए व्याकुल रहती हैं। एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कारोबार की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं। वह फुटवियर, ऑर्गेनिक खेती से लेकर पोल्ट्री फार्म इत्यादि कारोबार में जुड़े हुए हैं। साथ ही, कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका भी निभा रहे हैं। इस कड़ी धोनी से साथ एक और कंपनी जुड़ गई है। बीते दिन देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने पूर्व क्रिकेटर MS DHONI को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

विपणन और प्रचार की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे धोनी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रविवार को घोषणा कि क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को बैंका का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नामित किया है। धोनी बैंक के विपणन और प्रचार की भूमिका में नजर आएंगे। यानी आने वाले दिनों से धोनी एसबीआई की स्कीम के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए दिखाई देने वाले हैं। बैंक ने अपने बयान मे कहा कि एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी विभिन्न विपणन और प्रचार अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तनावपूर्ण स्थितियों में संयम बनाए रखने की उनकी उल्लेखनीय क्षमता और स्पष्ट सोच और दबाव में तेजी से निर्णय लेने की उनकी प्रसिद्ध क्षमता उन्हें एसबीआई के साथ देश भर में अपने ग्राहकों और हितधारकों से जुड़ने के लिए आदर्श विकल्प बनाती है।

धोनी के ब्रांड एंबेसडर बनने पर SBI के चेयरमैन का बयान

इस मौके पर SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि हम एमएस धोनी को एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करके खुश हैं। एक संतुष्ट ग्राहक के रूप में धोनी का एसबीआई के साथ जुड़ाव उन्हें हमारे ब्रांड के लोकाचार का एक आदर्श अवतार बनाता है। इस साझेदारी के साथ, हमारा लक्ष्य अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। विश्वास, सत्यनिष्ठा और अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र और हमारे ग्राहकों की सेवा करना। बैंक ने आगे कहा कि यह जुड़ाव विश्वसनीयता और नेतृत्व के मूल्यों को दर्शाते हुए अपने ग्राहकों के साथ गहरे संबंध बनाने की बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

जानिए धोनी का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर

आपको बता दें कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी 15 अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने साल 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया था। इस दौरान धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए और टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 37.60 की औसत 1617 रन बनाए थे। इसमें 16 शतक और 108 अर्धशतक शामिल है।

शेयर में तेजी, मार्केट कैप में गिरावट

एसएम धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद एसबीआई का शेयर कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी पर कारोबार करता दिखाई दिया। सोमवार को एसबीआई का शेयर 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 563.45 रुपये पर दोपहर 12 बजे कारोबार करता दिखाई दिया। यह आज प्रति शेयर 2.20 रुपये की तेजी पर है। इससे पहले शुक्रवार को कंपनी का शेयर 561.70 रुपये पर था। हालांकि रविवार को एसबीआई के मार्केट कैप में गिरावट आई। बीएसई के मुताबिक, रविवार को बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) की टॉप-10 कंपनियों में शामिल SBI का मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण 5,00,670.73 करोड़ रुपये है। इसमें कल 2,008.04 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story