×

मुकेश अंबानी मालामाल: लॉकडाउन में हर घंटे कमाए इतने करोड़, इतनी संपत्ति बनाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से प्रति घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अंबानी लगातार नौवें साल शीर्ष पर काबिज हैं।

Suman  Mishra
Published on: 29 Sept 2020 7:05 PM IST
मुकेश अंबानी मालामाल: लॉकडाउन में हर घंटे कमाए इतने करोड़, इतनी संपत्ति बनाई
X
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से प्रति घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अंबानी लगातार नौवें साल शीर्ष पर काबिज हैं। 

नई दिल्ली : देश के दिग्गज बिजनेस टाइकॉन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने लॉकडाउन के बाद से अब तक हर घंटे 90 करोड़ रुपये कमाये हैं. उनका नेटवर्थ बढ़कर 6,58,400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आईआईएफएल( IIFL)वेल्थ हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में यह दावा किया गया है। कोरोना काल में जहां एक ओर आर्थिक गतिविधियां ठप हैं, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से प्रति घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अंबानी लगातार नौवें साल शीर्ष पर काबिज हैं।

73 फीसदी बढ़कर 2.77 लाख करोड़

मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 महीने में मुकेश अंबानी का वेल्थ 73 फीसदी बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये से 6.58 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वह न केवल एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये बल्कि वह दुनिया के चौथे अमीर भी हो गये। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल है जिनकी संपत्ति 31 अगस्त 2020 तक 1000 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा थी। इस सूची में 828 भारतीयों को जगह मिली है।

इनका भी नाम शामिल

सूची में दूसरा स्थान लंदन में रहने वाले हिंदूजा ब्रदर्स (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) को मिला है। उनके पास कुल 1,43,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर हैं, जो 1,41,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं चौथे स्थान पर गौतम अदाणी और उनका परिवार है। विप्रो के अजीम प्रेमजी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

इन 10 अमीरों की सूची में भी जगह

देश के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में भी जगह बनाई है। इस सूची में वह सातवें नंबर पर हैं। इनके अतिरिक्त टॉप 10 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पलोनजी ग्रुप के शापूरजी पलोनजी मिस्त्री शामिल हैं। इस तरह आज के कठिन समय में मुकेश अंबानी की संपत्ति में कोई कमी नहीं आई है। मेहनत और सूझ-बूझ की बदौलत बढ ही रही है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story