×

Mukesh Ambani Property: मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी हवेली, दाम सुनते ही हिल जायेंगे

Mukesh Ambani House in Dubai: मुकेश अंबानी के प्रॉपर्टी खरीदने के बाद से इस क्षेत्र में दुनिया भर के रईसों ने अपना इंट्रेस्ट दिखाया है।इस क्षेत्र में अब प्रॉपर्टी खरीदने की होड़ लग गई है।

aman
Written By aman
Published on: 19 Oct 2022 3:22 PM GMT
mukesh ambani bought the most expensive villa in dubai smashes his own record
X

मुकेश अंबानी (Social Media)

Mukesh Ambani House in Dubai: भारत के दिग्गज उद्योगपति और एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने दुबई में एक और घर खरीदा है। अब आप सोच रहे होंगे इसमें नया क्या है? तो आपको बता दें कि, मुकेश अंबानी ने नए घर की खरीद के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल, रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बीते दिनों ही दुबई (Dubai) में 80 मिलियन डॉलर खर्च कर एक आवासीय संपत्ति खरीदी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी ने पिछली रकम से दोगुनी कीमत में ये आलीशान हवेली खरीदी है। रिलायंस समूह के चेयरमैन ने अपने नए घर के लिए करीब 163 मिलियन डॉलर खर्च की है। आपको बता दें, मुकेश अंबानी के प्रॉपर्टी खरीदने के बाद से इस क्षेत्र में दुनिया भर कई अन्य रईसों ने अपना इंट्रेस्ट दिखाया है। जिसके बाद इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदने की होड़ लग गई है।

अंबानी ने कुवैती टाइकून से खरीदी संपत्ति

मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर तरह-तरह की बातें अभी हो ही रही थी कि, ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में इसके बारे में खुलकर बताया। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने चंद महीनों के भीतर दुबई में ये दूसरा बड़ा रियल एस्टेट सौदा किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले हफ्ते ही रिलायंस समूह के चेयरमैन ने कुवैती टाइकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से करीब 163 मिलियन डॉलर में पाम जुमेराह हवेली को खरीदा है। हालांकि, ये पूरी रिपोर्ट बेहद गोपनीय रखी गई है।


दुबई के सबसे बड़े सौदों में एक

मुकेश अंबानी के इस हालिया डील को दुबई के सबसे महंगे आवासीय सौदों में गिना जा रहा है। अब आपके मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि कुवैती टाइकून मोहम्मद अलशाया है कौन, जिससे अंबानी ने ये बड़ी डील की है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अलशाया समूह कुवैत का दिग्गज कारोबारी ग्रुप है। अलशाया ग्रुप के पास मशहूर स्टारबक्स , एचएंडएम तथा विक्टोरिया सीक्रेट सहित कई अन्य बड़े रिटेल ब्रांडों की लोकल फ्रेंचाइजी है।

पहली विला के करीब है ये हवेली

मीडिया ख़बरों की मानें तो रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुबई में जिस जुमेराह हवेली को खरीदा है, वह इसी साल उनके द्वारा खरीदे गए विला से महज कुछ दूरी पर है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी ने पाम जुमेराह बीच पर एक विला 80 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। जिसे उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा था।


विदेश में अंबानी की बढ़ रही संपत्ति

आपको बता दें कि, बीते साल ही रिलायंस समूह (Reliance Group) ने यूनाइटेड किंगडम में स्टोक पार्क लिमिटेड खरीदी थी। जिसके लिए समूह ने 79 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। इस डील में जॉर्जियाई-युग की हवेली भी शामिल है। इस प्रॉपर्टी को मुकेश ने बड़े बेटे आकाश अंबानी के लिए खरीदा था। ताजा जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी अब US में प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है मुकेश अंबानी न्यूयॉर्क में एक बड़ी संपत्ति की तलाश में हैं।

कितनी है मुकेश अंबानी की संपत्ति?

फोर्ब्स (Forbes) के मुताबिक, रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नेट वर्थ 88.3 अरब डॉलर है। मुकेश इस वक़्त दुनिया के 8वें सबसे अमीर इंसान हैं। एशिया के सबसे लोगों की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story