×

Reliance Group: अडानी की तरह ही होने वाला है अंबानी का हाल! आइए जानें इसके पीछे का कारण

Reliance Group: रिलायंस समूह रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच रिलायंस ग्रुप पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसलिए जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अडानी ग्रुप की तरह ही अंबानी का का खेल बिगड़ सकता है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 9 Sep 2023 1:53 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2023 4:24 PM GMT)
Reliance Group
X

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ( सोशल मीडिया)

Reliance Group: एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का रिलायंस ग्रुप लगातार आगे बढ़ रहा है। टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो देश की नंबर एक कंपनी काफी पहले बन चुकी है इसके अलावा भी रिलायंस समूह ने रिटेल बिजनेस को भी काफी आगे बढ़ाया है और इस सेक्टर में कंपनी नंबर एक बन गई है। रिलायंस समूह रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच रिलायंस ग्रुप पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसलिए जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अडानी ग्रुप की तरह ही मुकेश अंबानी का भी खेल बिगड़ सकता है।

रिलायंस समूह की रिटेल कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2022-23 में अलग-अलग बैंकों से 32,303 करोड़ रूपये का लोन लिया है। इस कंपनी की जिम्मेदारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी संभाल रही है। जबकि रिलायंस रिटेल के ऊपर ही 19,243 करोड़ रूपयो का नॉन-करेंट, लांग टर्म लोन है। वित्त वर्ष 2022-23 की फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस रिटेल पर 1.74 करोड़ रूपये का बैंक लोन है।

पिछले साल की तुलना में इस साल 73 फीसदी बढ़ा लोन

कंपनी ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड से भी 13,304 करोड़ रुपये का लांग टर्म लोन लिया है। इस तरह कंपनी का लोन पिछले साल के मुकाबले 73 प्रतिशत बढ़कर 70,943 करोड़ रुपये हो गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें काफी हिस्सेदारी कंपनी के करेंट लोन की है। इसका अच्छा खासा हिस्सा उसे अगले 12 महीनों में चुकाना है। कंपनी का करेंट लोन 2022 में 28,735 करोड़ रुपये था, जबकि 2023 में ये 26,368 करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें कि रिलायंस रिटेल ने पिछले एक साल में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने एक साल के अंदर 3300 नए आउटलेट या फिर स्टोर खोले हैं। जानकारों का कहना है कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ग्रुप की रिलायंस रिटेल में जितना भी पैसा लगा रहा है उसका अधिकतर हिस्सा कर्ज से ही आ रहा है। अब रिलायंस के आउटलेटस की संख्या बढ़खर 14,040 हो चुकी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story