×

Electric vehicle: इलेक्ट्रिक वाहनों में होने वाली है, नए मॉडलों की जबर्दस्त एंट्री

Electric vehicle: इलेक्ट्रिक वाहन हर सेगमेंट में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, चाहे वह दो, तीन या चार पहिया वाहन हों। अब भारत में 2023 तक 20 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए जाने हैं।

Neel Mani Lal
Published on: 6 July 2022 7:47 AM GMT
Electric vehicle New Models in India
X

Electric vehicle New Models in India (image credit social media)

Electric vehicle: इलेक्ट्रिक वाहन हर सेगमेंट में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, चाहे वह दो, तीन या चार पहिया वाहन हों। अब भारत में 2023 तक 20 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए जाने हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर बजट मॉडल से लेकर लक्जरी कारों तक का मिश्रण है। कंपनियां इनकी लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। लक्जरी रेंज में मर्सिडीज, सित्रों, फोर्ड, स्कोडा, वॉल्वो, बीएमडब्ल्यू और ऑडी भी ईवी लांच करने वाले हैं जिनकी कीमत 50 लाख से पौने दो करोड़ के बीच होगी। कुल मिला कर हर सेगमेंट में अब इलेक्ट्रिक वाहन छा जाने को तैयार हैं।

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स वर्तमान में नेक्सान ईवी और टेगोर ईवी के साथ पैसेंजर गाड़ियों के सेगमेंट में टॉप पर है। टाटा मोटर्स भारत में सबसे सफल ईवी निर्माता बन गया है, जिसका मुख्य कारण बड़े पैमाने पर अपने ईवी को टारगेट करना है। टाटा मोटर्स ने अब 3 ईवी लॉन्च की योजना बनाई है - टियागो ईवी, सिएरा और अल्ट्रोज़। ये तीन वाहन टाटा की ज़िपट्रॉन तकनीक पर आधारित होंगे। अल्ट्रोज़ ईवी लॉन्च की उम्मीद इस साल ही की जा सकती है, जबकि सिएरा और टियागो को 2023 की पहली तिमाही के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अल्ट्रोज़ ईवी और सिएरा की कीमत 14-15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर, जबकि टियागो ईवी की कीमत 5.5-6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

महिंद्रा

भारत के अग्रणी एसयूवी निर्माता, महिंद्रा ने हाल ही में नई स्कॉर्पियो-एन लॉन्च की है और जल्द ही स्कॉर्पियो क्लासिक को लॉन्च करने की उम्मीद है। महिंद्रा की ईवी योजना ईएक्सयूवी 300 को लॉन्च करने की बनी हुई है, जो सीधे टाटा नेक्सान ईवी से प्रतिस्पर्धा करेगी। ईएक्सयूवी 300 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा और यह 4.2-मीटर से थोड़ी लंबी होगी। ईएक्सयूवी 300 की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद की जा सकती है।

हुंडई

हुंडई, कोना ईवी के साथ लगभग 300 किमी की सिंगल चार्ज रेंज के साथ ईवी लॉन्च करने वाली पहली कंपनी थी। इस कार निर्माता ने इस साल की तीसरी तिमाही के दौरान लगभग 25 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत के साथ एक नए रूप में कोना ईवी को रिलॉन्च करने की योजना है। हुंडई का दूसरा लॉन्च आयोनिक 5 ईवी है, जो हाल ही में लॉन्च किए गए किया ईवी6 वाले प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है। हुंडई ने इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखने की योजना बनाई है। किया ईवी 6 के विपरीत, आयोनिक 5 ईवी को भारत में बनाया जाएगा और 2022 की अंतिम तिमाही के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story