×

Mahindra XUV 700 अपने लुक और फिचर को लेकर बनी लाखों लोगों की पसंद

Mahindra XUV 700 : XUV -700 अत्याधुनिक फीचर के भीड़ से भरपूर पेश की गई है। XUV -700 में अत्याधुनिक पैनोरामीक स्कायरूफ दिया गया है जिससे कि रात में, दिन में, हिल स्टेशन में बादलों के बीच इस फीचर का आनंद उठा सकते हैं।

Prashant Sharma
Written By Prashant SharmaPublished By Ragini Sinha
Published on: 29 Dec 2021 12:03 PM GMT (Updated on: 30 Dec 2021 3:36 AM GMT)
Mahindra XUV 700
X

Mahindra XUV 700 अपने लुक और फिचर को लेकर बनी लाखों लोगों की पसंद (सोशल मीडिया)

Mahindra XUV 700 :आज बात करते हैं LIVE THE RUSH की जी हां XUV-700 यह SUV स्पोर्ट यूटिलिटी व्हिकल आज अपने लुक फिचर के कारण अपने सीगमेंट में लोगों के दिल की धडक़न बनी हुई है। इस SUV की प्रारम्भिक कीमत एक्स शोरुम प्राइस Rs12.49 लाख से प्रारम्भ हो रही है।

ये हैं फीचर

महिन्द्रा XUV 700 LIVE THE RUSH का अर्थ है इस स्पोर्ट यूटिलिटी व्हेकल में पावर , वाहन की डिजाइन, रिफाइन्ड इंजन, सुरक्षा, एडवांस फीचर , मनोरंजन के लिये अत्याधुनिक यूनिक सिस्टम, इन सभी से भरपूर महिन्द्रा के इंजीनियरों ने इस SUV -XUV 700 को अत्याधुनिक तकनीक के भीड़ से जीवित कर दिया है , तो आइये इसे जानते हैं। महिन्द्रा ने XUV 700 को अपने कम्पनी के नये लोगो के साथ लॉन्च की है।

XUV -700 अत्याधुनिक फीचर के भीड़ से भरपूर पेश की गई है। XUV -700 में अत्याधुनिक पैनोरामीक स्कायरूफ दिया गया है जिससे कि रात में, दिन में, हिल स्टेशन में बादलों के बीच इस फीचर का आनंद उठा सकते हैं , क्योंकि XUV -700 कि पूरी छत पर एक बड़े साइज का स्कायरूफ है। इसी के साथ स्ट्राइकिंग क्लीयर वीव एल.ई.डी. लाइट के साथ डी. आर. एल, सीक्वेन्शीयल टर्न इन्डीकेटर के साथ दिया गया है। जो कि सुरक्षा देने के साथ- साथ देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है। स्मार्ट डोर हैण्डल भी है जिससे कि आपके आभास से छूने मात्र से डोर लॉक खुल जाता है। पीछे LED टेल लैम्प दिया है। आकर्षक R18 डायमंड कट एलॉय व्हील दिया गया है जोकि SUV -700 के साथ हाई स्पीड में अतिरिक्त स्टेबिलिटी के साथ-साथ ऊंची-नीची सडक़ों को आसानी से पार कर जाती है। टेक्नालॉजी में अमेजन ऐलेक्सा (ALEXA) बील्ड इन से तैयार है, Alexa से आप स्कायरूफ को खोल सकते हैं। एलेक्सा और भी आधुनिक फीचर के भीड़ से भरा पड़ा है और भी बहुत फीचर दिये गये है जोकि XUV 700 की खासियत है। डबल 26.03cm (10.25 इंच ) का सुपर स्क्रीन बड़ी साइज का दिया गया है। जोकि फर्स्ट इन सीगमेंट है। इसी के साथ इसके स्क्रीन पर 360 डिग्री पर विजन देख सकते हैं। इसकी विशेषता है कि 11 घंटे तक इसके कैमरे से बाहर की रिकॉरर्डिंग होती है। सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गयी है। अपने सीगमेंट में XUV -700 मोस्ट पावर फुल टर्बोचार्जर इंजन के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल में Mstallion नाम रखा गया है। जोकि 2.0 ltr., 200ps पावर व 380nm टॉर्क के साथ आ रहा है। वहीं डीजल MHAWK इंजन के साथ तीन ऑपशन में उपलब्ध है।

2.2ltr.में तीन ऑपशन है-

पहला ऑपशन155ps पावर 360 nm टॉर्क के साथ , दूसरा ऑपशन 185ps पावर 420 nm टॉर्क के साथ, तीसरा ऑपशन 185ps पावर 450nm पावर टॉर्क के साथ आ रहा है। चार ड्राइविंग मोड़ आ रहा है। जिस पर हम विभिन्न प्रकार की ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं। XUV 700 में ZIP, ZAP, ZOOM, CUSTOM ड्राइविंग मोड़ है जो कि आपको सीटी में, अतिरिक्त पावर, टेक आफ मोड़, भीड़ के अनुसार इन चार मोड़ पर इस SUV को चला सकते हैँ। XUV -700 6 Speed MT और AT ट्रांसमिशन में उपलब्ध है, वह भी ऑल व्हील ड्राइव कैेपेबीलीटी के साथ ऑपशनल ग्रेड में उपलब्ध है। इसमें इन्डिपेन्डेन्ट ससपेन्शन फ्रीक्वेन्सी सेलेक्टीव डैम्पर के साथ आ रहा है। जोकि ज्यादा आरामदेह यात्रा करता है। अब बात करते हैं सेफ्टी की, सुरक्षा के विषय में यह SUV अपने सिगमेन्ट में अव्वल है।

अत्याधुनिक सुरक्षा से बचाता है

यहां पर अत्याधुनिक सुरक्षा पाकर ग्राहकों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि सुरक्षा फीचर के मामले में यह SUV एक प्रीमियम वन क्लास अबव सुरक्षा प्रदान कर रही है । ADRE NO-X पावर सुरक्षा से एक्टिव है। सात एयर बैग दिये गये हैं। इलेक्ट्रानिक इस्टेबिलीटी प्रोग्राम है। ड्राइवर वाहन चलाते समय सोने लगे तो वाहन में बीप की आवाज आने लगती हैं जिससे की ड्राइवर एक्टिव हो जाता है। दुर्घटना होने से बचा जा सकता है। XUV-700 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम एक अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से अपडेट है। यह अत्याधुनिक सुरक्षा हमें कैसे दुर्घटना से बचाता है। आइये जानते हैं जैसे स्मार्ट पायलट असीस्ट, फॉरवर्ड कूलीजन वारर्निंग, आटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वारर्निंग, एडाप्टीव क्रूज कन्ट्रोल, ट्राफिक साइन रेकोगनाइजेेशन, हाईबीम असीस्ट , लेन किप असीस्ट फीचर्स के भीड़ से अपडेटेड है साथ में ऑटो बुस्टर हेडलैम्प है व इलेक्ट्रानिक पार्क ब्रेक है।

XUV-700 में आत्याधुनिक फीचर है। ड्युल जोन फुल्ली आटोमेटिक ए.सी. टेम्परेचर कन्ट्रोल है जिससे अलग-अलग सीट पर आगे टेम्परेचर सेट कर सकते हैं। XUV-700 सात सीटर व पांच सीटर ऑपशन में आ रही है जिसमें की वर्षाटाइल स्पेस के साथ स्पेशीयस सिटिंग है । 3rd रो में वन टच टम्बल इण्ट्री है और प्लैट फोल्डेड सीट है।

6-वे पावर ड्राइवर सीट मेमोरी और वेलकम रीक्ट्रेक्ट के साथ है। आटोहेडलैम्प ,आटो रेन सेन्सींग वाइपर के साथ जिससे की शाम होते ही हेडलैम्प अपने आप स्टार्ट हो जाएगा व बारिश होने पर रेन वाइपर अपने से स्टार्ट हो जाएगा।वैलेट मोड भी है। वायरलेस एण्ड्रॉयड आटो में 4 कस्टमाइज ऑफशन है- IMMERSIVE-3D, STAGE, PARTY, BREEZY इससे गाने की आवाज में चार चांद लग जाता है।

XUV -700 में 3D साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है। महिन्द्रा ने सोनी कारपोरेशन जापान के साथ पाटर्नरशिप किया है, इसमें अत्याधुनिक फर्स्ट इन सिगमेन्ट 12 स्पीकर के साथ थ्री डी साउण्ड सिस्टम डेवलप किया गया है जिससे कि XUV -700 के म्युजिक सिस्टम का अनुभव एक नये स्तर पर ले जाता है।

XUV -700 महिन्द्रा AdrenoX Connect आपको 70 आकर्षक फीचर से कनेक्ट करता है , जिससे कि SUV - XUV700 कि सुरक्षा ग्राहक के आराम पर , फिचर्स के भीड़ को चार चांद लगा देता है। जैसे कि आप वाहन को रिमोट से डोर लॉक अनलॉक कर सकते हैं, जियोफेन्सींग, लाइव व्हेकल ट्रेकिंग और शेयरिंग, रिमोट स्टार्ट स्टॉप, टेवलर एक्सप्लोरर, इमरजेंसी असिस्ट , सेप्टी सेक्युरिटी एलर्ट, चेक व्लेकल स्टैटस , जैसे बहुत सारी फिचर्स आप AdrenoX ऐप के जरिये आप अपने स्मार्ट फोन से कनेक्ट रहते हैं।

XUV -700 पांच ग्रेड में आती हैं, जिसमें पांच व सात सीटर ऑप्शन दिया गया है।

MX, Ax3, Ax5, Ax7, Luxury Pack ग्रेड हैं। जिनमें MX वैरियंट में EVEREST WHITE MIDNIGHT BLACK DAZZLING SILVER , RED RAGE रंग आते हैं एवं ऊपर के वैरियंट (ग्रेड) में

ADRENOX वैरियंट में एक रंग इनके अलावा बढ़ जाता है। वह है ELECTRIC BLUE रंग । आज XUV-700 की पहचान - फिचर्स, सुरक्षा , आराम , डिजाइन के मामले में वन क्लास एबव बन चुकी है। Rs.12.49~ लाख एक्स शोरूम के प्राइस में इस SUV-XUV 700 का कोई तोड़ नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story