×

गैस सिलेंडर सस्ता, यूपीआई से मिलेंगे शेयर्स, बैंक लॉकर के बदले नियम, गाडियां हुईं महंगी, जानिए क्या बदला 1 जनवरी को?

Rules Change 1st January: आइये आपको बताते हैं कि 1 जनवरी से भारत में किन नियमों में बदलाव हो गया और क्या महंगा हो गया है।

Viren Singh
Published on: 1 Jan 2024 5:58 AM GMT
Rules Change 1st January
X

Rules Change 1st January (सोशल मीडिया) 

Rules Chang 1st January: आज 1 जनवरी, 2024 है। आज से नव वर्ष की शुरुआत होगी है और यह साल का पहला दिन है। साल के पहले दिन लगते ही देश में कई सारे नियमों में बदलाव हो गया है, जो आपकी जेब से संबंध रखते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप नए साल में हुए इन बदलाव से वाकिफ हो जाएं, ताकि आपको पता चल जाए कि अब किन किन चीजों के लिए पैसा खर्च करने पड़ेंगे। तो आइये आपको बताते हैं कि 1 जनवरी से भारत में किन नियमों में बदलाव हो गया और क्या महंगा हो गया है।

UPI से शेयरों की खरीदारी

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट यानी शेयर बाजार के लिए UPI लॉन्च करेगा। इसके लॉन्च होते ही अब निवेशक UPI के जरिए पेमेंट कर शेयर्स खरीद सकेंगे। अभी तब IPO की बोली UPI के जरिए पेमेंट की जाती है। इसी के साथ सेकेंडरी मार्केट में UPI से खरीद-फरोख्‍त शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।

गाड़ियां हुईं महंगी

1 जनवरी, 2024 आते ही भारत में अधिकांश कंपनियों की कारें महंगी हो गई हैं। आज से कोई भी कार खरीदने पर आपको अधिक दाम खर्च करना पड़ेगा। देश की कई ऑटो कंपनियों ने एक जनवरी से गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ऑडी इंडिया और मर्सिडीज बेंज इंडिया शामिल हैं।

अधिक मिलेगा ब्याज

केंद्र सरकार हर तिमाही को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बदलाव करती है। एक जनवरी से शुरू हो रही तिमाही के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव हो गया है। अब सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर को 0.20 फीसदी बढ़ाकर 8.2% किया गया है। इसी तरह तीन साल के सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में जो निवेशक सुकुन्या स्कीम पर पैसा निवेश करते हैं, उन्हें पर अधिक ब्याज मिलेगा।

सिलेंडर के भाव से राहत

नए साल के पहले दिन तेल विपणन कंपनियों में बड़ी सौगात दी है। कंपनियों ने सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर पर की गई है और 1.50 रुपये कम किये हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आईटीआर दाखिल न करने पर लगेगा जुर्माना

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 है। देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर अब पांच हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। हालांकि, जिन आयकरदाताओं की आय पांच लाख रुपए से कम है, उन्हें केवल 1,000 रुपए का जुर्माना देना होगा।

बैंक लॉकर कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर अनिवार्य

आरबीआई के अनुसार संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर करने की समय-सीमा 31 दिसंबर, 2023 तक कर दी गई है। अगर कोई बैंक ग्राहक ऐसा करने में विफल रहता है, तो उनका लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा।

नए सिम पर ई-केवाईसी अनिवार्य

नया सिम कार्ड खरीदने के लिए 1 जनवरी, 2024 से नियमों में बदलाव होने जा रहा है। दूरसंचार विभाग के अनुसार अब नए सिम कार्ड खरीदते समय दस्तावेज आधारित केवाईसी खत्म हो जाएगा। यानी नया सिम लेते समय अब कोई फार्म नहीं भरना होगा। दूरसंचार कंपनियां केवल ई-केवाईसी पर ही करेंगी।

डीमैट खाता नॉमिनी

सेबी ने डीमैट खाताधारकों के लिए 1 जनवरी, 2024 तक नॉमिनी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर वे शेयरों का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने की समय सीमा पहले 30 सितंबर थी, जिसे तीन महीने बढ़ा दिया गया था। इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2023 थी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story