×

New Rules in January 2023: नए साल पर मुफ्त राशन से लेकर कार के दाम तक, होंगे कई बड़े बदलाव

New Rules in January 2023: आइये डालतें 2023 में व्यक्तिगत वित्त के दृष्टिकोण से क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं, जो आम जनमानस को सीधे प्रभावित करेंगे।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 30 Dec 2022 3:02 AM GMT (Updated on: 30 Dec 2022 3:02 AM GMT)
New Rules in January 2023
X

New Rules in January 2023



 




 




 




 


New Rules in January 2023: पांच दिन बाद साल 2022 खत्म हो रहा है। इस पूरे साल लोगों को बढ़ती महंगाई से दो चार होना पड़ा। ऐसे में लोगों को आशा है कि 2023 का नया साल आते ही कुछ राहत लेकर आएगा।.लेकिन लोगों की इस आशा में पानी फिरने वाला है। 2023 की शुरूआत होते ही कुछ आर्थिक बदलाव होने वाले हैं। इस बदलाव की घोषणा दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में ही कर देगी है। इन बदलाव में कई चीजों के नियम बदलने वाले हैं, जो आम लोगों से जुड़े हुए हैं तो वहीं, कई चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं। तो आइये डालतें 2023 की शुरुआत होते हैं क्या आम लोगों से जुड़े वित्तीय बदलाव होने जा रहे हैं?

बैंक लॉकर नियम पर बदलाव

1 जनवरी, 2023 से बैंक के लॉकर नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के बैंकों को 1 जनवरी तक मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ अपने लॉकर समझौतों को नवीनीकृत करने के लिए अनिवार्य किया है। सभी मौजूदा लॉकर जमाकर्ताओं को नए लॉकर व्यवस्था के लिए पात्रता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इस संदर्भ में RIB ने एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में केंद्रीय बैंक ने कहा कि समझौतों को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा तैयार किए गए मॉडल का पालन करना चाहिए। "बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके लॉकर समझौतों में कोई अनुचित नियम या शर्तें शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, बैंक के हितों की रक्षा के लिए अनुबंध की शर्तें व्यवसाय के सामान्य पाठ्यक्रम में आवश्यकता से अधिक कठिन नहीं होंगी।"

क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट नियम में बदलाव

1 जनवरी, 2023 से प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स के संशोधन नियम को लागू कर देगी। कंपनी 1 जनवरी, 2023 से Amazon पर ऑनलाइन खर्च पर अर्जित रिवार्ड पॉइंट्स को घटाकर 5X रिवॉर्ड पॉइंट्स कर देगी। कंपनी क्लियरट्रिप वाउचर को केवल एक ही लेनदेन में भुनाने की अनुमति देगी। उपयोगकर्ता 6 जनवरी, 2023 से प्रभावी होने वाले किसी अन्य ऑफ़र या वाउचर के साथ इसे क्लब नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ग्राहक अपोलो 24X7, BookMyShow, Cleartrip, EazyDiner, Lenskart और Netmeds पर ऑनलाइन खर्च पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करना जारी रखेंगे।

एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पॉइंट्स में संशोधन

एचडीएफसी बैंक ने 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वॉइंट्स प्रोग्राम और शुल्क संरचना में संशोधन के संबंध में कुछ क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को एक एसएमएस भेजा है। विभिन्न कार्डों को कुछ सेगमेंट में कैप किया गया है। बैंक के स्मार्टबाय पोर्टल पर फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए रिवार्ड पॉइंट्स का रिडेम्पशन प्रति कैलेंडर माह में इन्फिनिया कार्ड्स के लिए 1,50,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स, डायनर्स ब्लैक कार्ड्स के लिए 75,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स पर कैप किया जाएगा। अन्य सभी कार्डों के लिए 50,000 इनाम अंक। इसी तरह, तनिष्क वाउचर के लिए रिवॉर्ड प्वॉइंट्स को भुनाने की सीमा इन्फिनिया कार्ड्स के लिए प्रति माह 50,000 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स तक सीमित होगी।

कारें होंगी महंगी

1 जनवरी, 2023 से देश की कई कार निर्माता कंपनियों अपनी कारों के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। किआ, मारुति सुजुकी, जीप इंडिया और टाटा मोटर्स जैसे कार निर्माताओं ने जनवरी 2023 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इनमें से अधिकांश कंपनियों ने बढ़ोतरी के पीछे प्रमुख कारण के रूप में बढ़ी हुई कीमतों का हवाला दिया है।

मिलेगा मुफ्त में राशन

31 दिसंबर, 2022 से (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन योजना बंद होने जा रही है। इसके तहत केंद्र सरकार जनवरी 2023 से खाद्य कानून के तहत गरीब लोगों को एक साल तक मुफ्त राशन मुहैया कराएगी। सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 81 करोड़ से अधिक गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न - चावल, गेहूं और मोटे अनाज देने का फैसला किया है। इससे पहले एनएफएसए के तहत गरीब लोगों को तीन रुपये प्रति किलो चावल और दो रुपये किलो गेहूं मिलता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story