×

Nobel Prize 2023: नोबेल विजेताओं को इस बार मिलेगी बढ़कर पुरस्कार राशि, इस वजह से लिया गया फैसला

Nobel Prize 2023: जब 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था, तो पुरस्कार राशि प्रति श्रेणी 150,782 क्रोनर थी। पिछले 15 वर्षों में पुरस्कार राशि को कई बार समायोजित किया गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 15 Sep 2023 12:00 PM GMT
Nobel Prize 2023
X

Nobel Prize 2023 (सोशल मीडिया)  

Nobel Prize 2023: इस साल नोबेल फाउंडेशन विजेताओं को पुरस्कार राशि बढ़कर मिलेगी। शुक्रवार को नोबेल फाउंडेशन ने कहा कि वह इस साल के नोबेल पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि 1 मिलियन क्रोनर (90,000 अमेरिकी डॉलर) बढ़ाकर 11 मिलियन क्रोनर (986,270 अमेरिकी डॉलर) कर दी गई है। यह फैसला फाउंडेशन से इसलिए लिया है,क्योंकि हाल ही में स्वीडिश मुद्रा में गिरावट आई है, इस वजह से अब नोबेल फाउंडेशन विजेताओं पुरस्कार राशि बढ़ी हुई मिलेगी।

जानिए क्यों बढ़ी पुरस्कार राशि

फाउंडेशन की ओर से जारी हुई संक्षिप्त बयान में कहा गया, इस बार नोबेल पुरस्कार राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है, क्योंकि ऐसा करना आर्थिक रूप से व्यवहार्य है। दरअसल, स्वीडिश मुद्रा के तेजी से मूल्यह्रास ने इसे यूरो और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। स्वीडन इस वक्त सबसे अधिक महंगाई से जूझ रहा है। यहां पर अगस्त में महंगाई दर 7.5 प्रतिशत थी, जो कि जुलाई में यह 9.3 प्रतिशत से कम है। हालांकि महंगाई दर स्वीडन के केंद्रीय बैंक रिक्सबैंक द्वारा निर्धारित 2 प्रतिशत लक्ष्य से बहुत दूर है।

कई बार हुआ राशि में संशोधन

फाउंडेशन ने कहा कि जब 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था, तो पुरस्कार राशि प्रति श्रेणी 150,782 क्रोनर थी। पिछले 15 वर्षों में पुरस्कार राशि को कई बार समायोजित किया गया है। हालांकि 2012 में नोबेल फाउंडेशन के वित्त को मजबूत करने के लिए एक व्यापक-आधारित कार्यक्रम शुरू होने के कारण इसे 10 मिलियन क्रोनर से घटाकर 8 मिलियन क्रोनर कर दिया गया था। फिर 2017 में इस राशि को बढ़ा दिया था।

साल 2017 में पुरस्कार राशि 8 मिलियन क्रोनर से बढ़ाकर 9 मिलियन क्रोनर कर दी गई। उसके बाद वर्ष 2020 में फिर इसमें परिवर्तन किया हुआ और इसकी राशि फिर बढ़ाकर 10 मिलियन क्रोनर कर गई।

अक्टूबर में होगी विजेताओं की घोषणा

आपको बता दें कि साल 2023 में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में होगी और यह पुरस्कार दिसंबर में दिया जाएगा। दरअसल, नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। यह विजेताओं को यह पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल का निधन साल 1896 में हो गया था। उन्ही पुण्यतिथि पर हर साल विजेताओं को नोबल पुरस्कार दिया जाता है।

यहां दिये जाते हैं पुरस्कार

नोबेल की इच्छा के अनुसार, प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार ओस्लो में दिया जाता है, जबकि अन्य पुरस्कार समारोह स्टॉकहोम में आयोजित किए जाते हैं। स्वीडन यूरोज़ोन का हिस्सा नहीं है। 20 साल पहले स्वीडन ने यूरोपीय मुद्रा में शामिल होने के बारे में जनमत संग्रह कराया था और इसके खिलाफ मतदान किया था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story