×

Paytm IPO: इंतजार की घड़ियां खत्म, खुल गया देश का सबसे बड़ा IPO, आप भी बना सकते हैं पैसा

निवेशकों का बहुप्रतीक्षित Paytm का IPO आज से खुला गया। Paytm IPO को देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार, खुलने के साथ ही Paytm IPO 6 प्रतिशत फीसदी के करीब 'ओवर-सब्सक्राइब' हो गया।

aman
Published By aman
Published on: 8 Nov 2021 6:52 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 8:34 AM GMT)
Paytm job vacancy
X

Paytm ने लोगों से मांगी वेकेंसी

Paytm IPO: निवेशकों का बहुप्रतीक्षित Paytm का IPO (Intial Public Offering) आज से खुला गया। Paytm IPO को देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार, खुलने के साथ ही Paytm IPO 6 प्रतिशत फीसदी के करीब 'ओवर-सब्सक्राइब' हो गया। जबकि, रिटेल निवेशकों के लिए अलग से रखे गए शेयरों का कोटा खबर लिखे जाने तक 34 प्रतिशत ओवर-सब्सक्राइब हो चुका था। बता दें, कि Paytm IPO में कोई भी निवेशक 8 से 11 नवंबर 2021 तक पैसा लगा सकता है। IPO के जरिए PAYtm का बाजार से करीब 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक जुटाने की योजना है।

निवेशकों को जानकारी के लिए बता दें, कि इसमें 8,300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी होगा। जबकि, 10,000 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। पेटीएम ने एंकर इन्वेस्टर्स से 82 सौ करोड़ की राशि 3 नवंबर हो ही जुटा लिए हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि कोई भी शख्स अगर इसमें निवेश का करना चाहता है तो सबसे पहले इससे जुड़ी सारी डिटेल्स पढ़ लें।

Paytm IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:

-Paytm IPO आज यानी 8 नवंबर 2021 को ओपन हो चुका है।

-11 नवंबर 2021 को यह बंद हो रहा है।

-इस आईपीओ का प्राइस बैंड 2,080 से 2,150 रुपए के बीच होगा।

-जानकर बताते हैं किसी भी निवेशक को 12,480 रुपए की न्यूनतम राशि निवेश करनी होगी।

इससे पहले छोल इंडिया और रिलायंस का IPO था सबसे बड़ा

One97 Communications Ltd के Paytm IPO को लेकर कंपनी की योजना 18 नवंबर 2021 तक खुद को शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराने का है। बता दें, कि Paytm IPO देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कोल इंडिया (Coal India) का 15,000 करोड़ रुपए का और रिलायंस पावर (Reliance Power) का 11,000 करोड़ रुपए से अधिक का आईपीओ बाजार में आया था।

Paytm कहां लगाएगी ये रकम?

अब सवाल उठता है, कि Paytm अपने इस IPO (आईपीओ) से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल अपने मौजूदा व्यापार को बढ़ाने में करेगी। साथ ही कंपनी का जोर नए ग्राहकों को जोड़ने पर भी होगा।

क्या है प्राइस बैंड (Paytm IPO Price Band)?

कंपनी ने इस IPO के लिए प्राइस बैंड को 2,080 से 2,150 रुपए प्रति शेयर के भाव पर रखा है। 'प्राइस बैंड' और 'लॉट साइज' के मुताबिक रिटेल निवेशक को कम से कम 6 शेयरों के लिए आवेदन करने होंगे यहां बता दें, कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इन्वेस्टर्स को कम से कम 12,900 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। नियमों के मुताबिक, एक से कम एक लॉट के लिए रिटेल निवेश को अप्लाई करना होता है। मान लीजिए अगर कोई Paytm IPO में एक लॉट अप्लाई करता है, तो इसके लिए 12,900 रुपए उसे लगाने होंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story