×

Petrol-Diesel Aaj ka Rate: तेल कंपनियों ने कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्‍या है रेट

देश की तेल कंपनियों ने आज 12 फरवरी 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में देश के कई शहरों बदलाव किया है। हालांकि, देश के चारों महानगरों की कीमतों पर नजर डालें तो उसमें किसी प्रकार की वृद्धि या कमी दिखाई दे रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 12 Feb 2022 2:25 AM GMT (Updated on: 12 Feb 2022 2:25 AM GMT)
petrol diesel price today 09 march 2022 india noida petrol diesel price oil companies released new price list
X

petrol diesel price today 09 march 2022 india noida petrol diesel price oil companies released new price list

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 12 February 2022 : देश की तेल कंपनियों ने आज 12 फरवरी 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में देश के कई शहरों बदलाव किया है। हालांकि, देश के चारों महानगरों की कीमतों पर नजर डालें तो उसमें किसी प्रकार की वृद्धि या कमी दिखाई दे रही है। शनिवार, 12 फरवरी 2022 को कई राज्य की राजधानियों सहित अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला। हालांकि, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती को तीन महीने बीत चुके हैं। कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए से ऊपर हैं।

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी ग्राहकों की जेब ढीली करने वाली हैं। फिलहाल पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कीमतें नहीं बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने तय हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट्स (Commodity Experts) का कहना है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के खत्म होने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) में भारी तेजी आ सकती है।

तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत 93 डॉलर तक पहुंच गई है। देश में दीपावली के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। तब से कच्चे तेल की कीमत करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी। इसमें अब करीब 13 डॉलर प्रति डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। इस वक्त सभी तरह के दबाव सरकार ही उठा रही है। लेकिन सवाल है कब तक? दूसरी तरफ, इस कारण सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) को प्रति लीटर 8 से 10 रुपए का नुकसान हो रहा है।

पिछले साल नवंबर में कम हुई थी कीमत

गौरतलब है, कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर महीने में तेल कीमतों में आखिरी बार कटौती की थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम (Petrol ka dam) घटकर 95.41 रुपए हो गए थे, जो आज भी बरकरार हैं। इसी तरह, मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 109.98 रुपए की दर से बिक रहा है। देश की तेल कंपनियों ने शनिवार, 12 फरवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की दरों (Petrol-Diesel Price Today) को जारी किया है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने आज अपनी नई प्राइस लिस्ट (Price list) जारी कर दी है। नई दरें इस प्रकार हैं।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.50 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.99 रुपए और डीजल 80.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.23 रुपए और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.29 रुपए तो डीजल 86.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.64 रुपए और डीजल 87.01 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 93.87 रुपए और डीजल 87.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 106.73 रुपए और डीजल 91.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 93.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.23 रुपए और डीजल 91.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.80 रुपए और डीजल 87.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 98.50 रुपए और डीजल 83.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story