TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Diesel Price Today: 13वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक हो चुके 9.20 रुपए महंगे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत भले ही 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हो, लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 5 April 2022 2:02 AM GMT (Updated on: 5 April 2022 2:11 AM GMT)
petrol diesel price today 05 april 2022 india delhi up mumbai petrol diesel price hiked again
X

पेट्रोल पंप (फोटो- न्यूजट्रैक)

Petrol Diesel Price 05 April 2022 : भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 05 अप्रैल 2022 को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में इजाफा किया। तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव ((Petrol Diesel Rate) बढ़ाए। मंगलवार को यानी कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन तेल कंपनियों ने देश के चारों महानगरों सहित सभी शहरों में कीमतें बढ़ा दी हैं। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के भाव 122.28 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।

देश की तेल विपणन कंपनियों ने 06 अप्रैल को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Fuel Price) में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के आज जारी प्राइस लिस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price) 80-80 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े। इसके साथ अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 95.87 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए।

इसी तरह देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल के दाम में 84 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। मुंबई में आज पेट्रोल का लेटेस्ट रेट 119.67 रुपए, जबकि डीजल का दाम 103.92 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल रिकॉर्ड 120 रुपए का आंकड़ा छूने को तैयार है। बीते दिनों में दो बार ही ऐसा हुआ है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई।

ईंधन के दाम में करीब 137 दिनों के बाद 22 मार्च से तेल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। 15 दिनों में 13 कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत भले ही 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया हो, लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel) में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देश में वाहन ईंधन (Fuel Prices) पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इससे महंगाई भी बढ़ती जा रही है, जिससे आम आदमी खासा परेशान है। तेल कंपनियां धीरे-धीरे तेल के भाव बढ़ाकर आम आदमी को तेज झटका जरूर दे रही है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की दरें :

-राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 104.61 रुपए और डीजल 95.87 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 119.67 रुपए और डीजल 103.92 रुपए प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल जहां 114.28 रुपए है वहीं डीजल 99.02 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 110.09 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है, जबकि डीजल 100.18 रुपए हो गया है।

-लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 104.45 रुपए और डीजल 96.03 रुपए प्रति लीटर बढ़कर हो गया है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 96.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

-पटना में आज पेट्रोल 115.40 रुपए और डीजल 100.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

-पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल 90.72 रुपए और डीजल 85.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story