TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Petrol Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितना महंगा हुआ

Petrol Diesel Price Today: जैसा कि अंदाजा लगाया जा रहा था कि आने वाले दिनों में देश पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ेंगे। तो वो सिलसिला अब शुरू हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 March 2022 2:11 AM GMT (Updated on: 23 March 2022 2:16 AM GMT)
Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानें नए रेट
X

पेट्रोल-डीजल के दाम (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Petrol Diesel Price 23 March 2022 : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज 23 मार्च को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol and diesel price) में वृद्धि देखी जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले यानी 22 मार्च को करीब 137 दिनों बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के भाव 80-80 पैसे बढे थे। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि आज, बुधवार को किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को जब पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे का इजाफा हुआ था तो भाव बढ़कर 96.25 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं, आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। ताजा अपडेट के बाद पेट्रोल में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब नई कीमत 97.01 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि, डीजल में भी आज 80 पैसे की वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी दिल्ली में डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

चारों महानगरों में आज कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल के नए दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80 पैसे बढ़ने के बाद 96.21 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 97.01 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि, डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

वहीं, व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की दरें 111.62 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल के भाव 95.80 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 106.31 रुपए और डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहे हैं।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें 102.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.99 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

लम्बे समय बाद बढे दाम

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 4 नवंबर को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जनता को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर पेट्रोल पर से 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए की राहत आम आदमी को दी थी। केंद्र के इस फैसले के बाद अधिकांश राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट के दाम में कटौती की थी। इसके बाद करीब तीन महीनों से अधिक समय तक पेट्रोल डीजल के भाव नहीं बढ़ाए गए।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story